एक्सप्लोरर

UP BJP News: संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने CM योगी से की मुलाकात, 2024 चुनाव को लेकर आई बड़ी खबर

Lucknow News: महामंत्री धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को लखनऊ में सीएम योगी के सरकारी आवास पर मुलाकात की है. इसी के साथ महामंत्री लखनऊ में चार क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) बीजेपी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह (Dharampal Singh) ने मंगलवार को लखनऊ (Lucknow) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के सरकारी आवास पर मुलाकात की है. इससे पहले उन्होंने गाजियाबाद में पश्चिम क्षेत्र के पदाधिकारियों से भेंट की थी. मंगलवार को लखनऊ में चार क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में संगठन को और मजबूत करने की रणनीति तैयार की जाएगी.

महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद पहली बार कार्यालय पहुंचे
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बीच यूपी बीजेपी के संगठन महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद धर्मपाल सिंह मंगलवार को पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे. यहां राज्यभर के पदाधिकारियों के साथ उनकी पहली बैठक होगी. इसमें परिचय की औपचारिकता के साथ ही नए संगठन मंत्री पदाधिकारियों को चुनावी तैयारी के लिए मार्गदर्शन भी देंगे. इसमें सभी प्रदेश पदाधिकारी, काशी, ब्रज, पश्चिम और गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष और महामंत्री, सभी संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष और प्रभारी बुलाए गए हैं.

इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल के भी उपस्थित रहने की संभावना है. परिचय के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए क्षेत्र और जिलों के पदाधिकारियों को मार्गदर्शन भी देंगे, बीजेपी ने हाल ही में संगठन में बड़े बदलाव करते हुए सुनील बंसल को प्रोन्नत कर राष्ट्रीय महासचिव बना दिया और झारखंड के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को बंसल के स्थान पर यूपी का जिम्मा सौंपा है. 

कौन हैं महामंत्री धर्मपाल सिंह?
बीजेपी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी पाने वाले धर्मपाल मूल रूप से बिजनौर जिले के नगीना तहसील के गांव हरनंगला के मूल निवासी हैं. मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद उन्होंने 1991 से विद्यार्थी परिषद में पूर्णकालीक कार्यकर्ता के रूप में काम शुरू किया था. करीब 32 वर्षों तक विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने के बाद अब उनके कंधों पर उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में बीजेपी संगठन की कमान संभालने की अहम जिम्मेदारी दी गई है.

ये भी पढ़ें:-

Fatehpur News: फतेहपुर में मासूम से दरिंदगी! टॉफी दिलाने के बहाने घर ले जाकर किया रेप, आरोपी फरार

UP IPS Transfer: यूपी में 15 IPS अफसरों का ट्रांसफर, अब्दुल हमीद को मिली एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के DIG की जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget