एक्सप्लोरर

चारधाम यात्रा को लेकर आई अच्छी खबर, उत्तराखंड सरकार ने अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं को दी मंजूरी

चारधाम यात्रा को लेकर अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है, अब वे भी केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन कर सकेंगे. लेकिन इसके लिए तमाम दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका पालन करना होगा.

देहरादून: चारधाम यात्रा को लेकर अच्छी खबर है. उत्तराखंड सरकार ने अब अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं के लिये चारधाम यात्रा की मंजूरी दे दी है. उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर रवि नाथ रमन ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी दी. सरकार ने इसके लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. चारधाम देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन के बाद पास जारी किये जाएंगे. आपको बता दें कि अनलॉक वन के दौरान उत्तराखंड सरकार ने सिर्फ स्थानीय व राज्य के निवासियों को ही इसकी अनुमति दी थी.

कोरोना की जांच रिपोर्ट देनी होगी 

नई एसओपी के तहत दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं को 72 घंटे के भीतर करवाई गई कोरोना जांच की रिपोर्ट अपने साथ लानी होगी. देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर भी बाहर से आ रहे श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन कराना होगा, यहां आईडी के साथ-साथ कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट अपलोड करने के बाद ही पास जारी होगा.

देवस्थानम बोर्ड के सीईओ ने बताया कि कोरोना जांच रिपोर्ट न होने पर चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालु को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार क्वॉरंटीन होना होगा. साथ ही क्वॉरंटीन अवधि पूरा करने का प्रमाण पत्र भी देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा.

आपको बता दें कि धार्मिक स्थलों को खोलने की मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा के संबंध में कोई भी फैसला लेने का जिम्मा उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड को सौंप दिया था. इससे पहले उत्तराखंड के श्रद्धालुओं को ही यात्रा की इजाजत दी गई थी. पहले चरण में बोर्ड ने चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों के निवासियों को अपने-अपने धामों में दर्शन की इजाजत दी. एक जुलाई से राज्य के निवासियों को पंजीकरण के जरिये चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा इजाजत दे दी गई. यही नहीं इस दौरान कोविड-19 से बचाव के लिये सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क जैसे दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें.

आगरा में जिस्मफरोशी का रैकेट चलाने वाली रोशनी कर रही है चौंकाने वाले खुलासे, सोनू पंजाबन से भी जुड़ सकते हैं तार

अयोध्या: राम मंदिर के भूमि पूजन पर रोक नहीं, हाईकोर्ट से खारिज हुई याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
CM धामी का निशाना, 'जनादेश का सम्मान करना नहीं जानती कांग्रेस'
CM धामी का निशाना, 'जनादेश का सम्मान करना नहीं जानती कांग्रेस'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget