एक्सप्लोरर

आगरा में जिस्मफरोशी का रैकेट चलाने वाली रोशनी कर रही है चौंकाने वाले खुलासे, सोनू पंजाबन से भी जुड़ सकते हैं तार

आगरा में पुलिस के हत्थे चढ़ी देह व्यापार गैंग की सरगना रोशनी ने पूछताछ में बताया कि ऑन डिमांड वो रूस, उजबेकिस्तान से टूरिस्ट वीजा पर कॉल गर्ल बुलवाती थी. यही नहीं फार्म हाउस की पार्टियों में वह लड़कियां भेजती थी. एसएसपी ने रोशनी से पूछताछ के लिये विशेष टीम बनाई है.

आगरा: ताजनगरी में देह व्यापार का धंधा करने वाली रोशनी की जड़े काफी गहरी हैं. वह होटलों में कॉल गर्ल सप्लाई करने के साथ ही फार्म हाउस में पार्टी में भी एक साथ कई युवतियां भेजती थी. 48 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मिलने के बाद पुलिस पूछताछ की तो नए तथ्य सामने आए.अब पुलिस रोशनी के एजेंटों के बारे में जानकारी कर रही है.

पुलिस ने देह व्यापार के गैंग की सरगना रोशनी और उसके साथी राहुल मिश्रा को आठ जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. मुकदमे की जांच कर रहे सीओ (ताज सुरक्षा) मोहसिन खान ने मंगलवार को रोशनी को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया. कोर्ट ने रोशनी को 48 घंटे का पीसीआर स्वीकृत कर दिया. गुरुवार को पुलिस ने उसे जेल से बाहर निकाला. महिला थाने में ले जाकर पुलिस ने उससे दिनभर पूछताछ की.

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि रोशनी का कहना है कि वह शहर के कई फार्म हाउस में ऑन डिमांड कॉल गर्ल भेजती थी. दिल्ली, मुंबई और लुधियाना से कॉलगर्ल आती थीं. रूस और उज्बेकिस्तान से भी टूरिस्ट वीजा पर युवतियां आती थीं. ऑन डिमांड इनकी भी होटलों में सप्लाई करती थी. उसके दस एजेंट थे. इनके माध्यम से ही उसके पास डिमांड आती थीं. दिल्ली के कई एजेंट उसे कॉलगर्ल सप्लाई करते थे. पुलिस अब होटल और फार्म हाउसों के बारे में जानकारी कर रही है. गुरुवार को महिला थाने में पूछताछ के बाद पुलिस उसे कई ठिकानों पर ले गई.

एसएसपी ने दिए पचास सवाल

रोशनी के एजेंट, संरक्षणदाता और मददगारों के बारे में जानने के लिए पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है. एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि उन्होंने इसी से संबंधित 50 सवाल पुलिस अधिकारियों को दिए हैं. इनके माध्यम से रोशनी के नेटवर्क और रुपयों के ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी की जाएगी.

पूछताछ को बनाई विशेष टीम

एसएसपी बबलू कुमार ने रोशनी से पूछताछ को एक विशेष टीम बनाई है. इसमें मुकदमे के विवेचक मोहसिन खान, इंस्पेक्टर ताजगंज नरेंद्र कुमार के साथ-साथ कई और इंस्पेक्टर हैं. यह टीम ही उससे पूछताछ कर रही है. रोशनी पुलिस के सवालों के बेबाकी से जवाब दे रही है. उसका कहना है कि वो डिमांड आने पर फार्म हाउस में होने वाली पार्टियों के लिए भी लड़कियां सप्‍लाई करती थी.

सोनू पंजाबन से भी जुड़े हो सकते हैं तार

दिल्ली में सोनू पंजाबन देह व्यापार का गैंग चलाती है. एक 12 वर्षीय लड़की के अगवा कर देह व्यापार कराने के मामले में उसे बुधवार को ही कोर्ट ने 24 वर्ष की सजा सुनाई है. पुलिस को आशंका है कि रोशनी के तार उससे भी जुड़े हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें.

अयोध्या: राम मंदिर के भूमि पूजन पर रोक नहीं, हाईकोर्ट से खारिज हुई याचिका

Kanpur Kidnapping Case: फिरौती दिलाई जान नहीं बचाई, किडनैपर ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक भव्य स्वागत
बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक भव्य स्वागत
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget