एक्सप्लोरर

Uttarkashi Tunnel Rescue: श्रमिकों के सफल रेस्क्यू का जश्न, सीएम आवास पर मनेगा 'इगास बग्वाल', बाबा बौखनाग का किया धन्यवाद

Uttarkashi Tunnel Rescue Successful: उत्तराखंड की सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के सफल रेस्क्यू के बाद जश्न का माहौल है. सभी श्रमिक फिलहाल चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं.

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तराखंड में सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के सफल बचाव के बाद देशभर में खुशी का माहौल है. श्रमिकों के गांवों में कल से जश्न मनाया जा रहा है और पटाखे फोड़े जा रहे हैं. दिवाली के दिन ही ये हादसा हुआ था और तब से श्रमिक टनल में फंसे हुए थे. श्रमिकों के सुरक्षित बाहर आने की खुशी में आज शाम देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर 'इगास बग्वाल' मनाया जाएगा.  

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निमंत्रण पर श्रमिकों के परिजन भी सीएम के साथ दिवाली मनाएंगे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "यह रेस्क्यू ऑपरेशन बहुत चुनौतीपूर्ण और कठिन था. जिन-जिन लोगों ने इसमें अपना योगदान दिया, मैं सबका धन्यवाद करता हूं. बाबा बौखनाग की कृपा से यह अभियान सफल हो पाया. हिमालय हमें अडिग रहने और आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देता है. जय बाबा बौखनाग, बाबा की कृपादृष्टि सभी भक्तजनों पर बनी रहे, ऐसी कामना करता हूं." मुख्यमंत्री ने सुरंग बचाव में शामिल ITBP के जवानों से भी मुलाकात की.  

'इगास बग्वाल' क्या है? 

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बग्वाल दिवाली के ठीक 11 दिन बाद इगास मनाने की परंपरा है. मान्यता है कि भगवान राम जब अयोध्या लौटे थे तो पहाड़ों में इस खबर को पहुंचने में 11 दिन लगे थे. इसीलिए दिवाली के 11 दिन बाद इगास बग्वाल मनाया जाता है. 

राज्य सरकार श्रमिकों को देगी एक-एक लाख

सिलक्यारा सुरंग से 17वें दिन मंगलवार को निकाले गए 41 मजदूरों को चिन्यालीसौड़ में बनाए गए अस्पताल में ले जाया गया है, जहां 48 घंटे तक तमाम मजदूर डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे. उसके बाद उन्हें उनके परिजनों से मिलने दिया जाएगा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्रमिकों के स्वस्थ होने पर सरकार की तरफ से एक-एक लाख रुपये के चेक बतौर आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाएंगे. 

इलाज और घर जाने तक की पूरी व्यवस्था की जाएगी

मुख्यमंत्री ने इस कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन में 17 दिनों से दिन रात लगी सभी एजेंसियों, कर्मचारियों एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, बीआरओ के साथही अंतरराष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स और उनकी टीम और क्रिस कूपर सभी का धन्यवाद किया. धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को सरकार एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी. इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा अस्पताल में इलाज और घर जाने तक की पूरी व्यवस्था की जाएगी. 

बौखनाग देवता का भव्य मंदिर बनेगा

सीएम धामी ने कहा कि बाबा बौखनाग और देवभूमि के देवी-देवताओं की कृपा से ऑपरेशन सफल हुआ है. इसलिए बौखनाग देवता का सिलक्यारा में भव्य मंदिर बनाया जाएगा. इसके लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा बौखनाग के आशीर्वाद से सभी श्रमिक सुरक्षित बाहर निकल आए हैं. उन्‍होंने कहा कि ग्रामीणों ने बाबा बौखनाग के मंदिर बनाने की मांग उठाई है. इस मांग को सरकार पूरा करेगी. 

ये भी पढ़ें- 

UP Assembly Session: यूपी विधानसभा शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन, पेश होगा अनुपूरक बजट, हंगामे के आसार 

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget