एक्सप्लोरर

Uttarkashi Tunnel Rescue: 2-3 घंटे में खत्म हो सकता है उत्तरकाशी रेस्क्यू ऑपरेशन, टनल के बाहर बढ़ी हलचल

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तरकाशी के सिल्क्यारा टनल में बीते 17 दिनों से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन आज 17वें दिन खत्म हो सकता है.

Uttarkashi Tunnel News: उत्तरकाशी के सिल्क्यारा टनल हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन अगले 2-3 घंटे में खत्म हो सकता है. जानकारी के मुताबिक 54 मीटर तक की खुदाई हो गई है और तीन मीटर की खुदाई बाकी है. इसके लिए रैट माइनर्स लगे हुए हैं. माना जा रहा है कि किसी भी वक्त मजदूरों के बाहर आने की खबर आ सकती है.

जानकारी दी गई कि जैसे ही मजदूर बाहर आएंगे तत्काल सभी को सिल्क्यारा टनल के पास बने मेक शिफ्ट अस्पताल में जांच के लिए लेकर जाया जाएगा. फिर वहां से सभी को ग्रीन कॉरिडोर के जरिए 41 मजदूरों को अस्पताल लेकर जाएंगे. 

टनल के बाहर एंबुलेंस तैनात है और एनडीआरएफ के जवान भी अलर्ट पर हैं. इस बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर जानकारी दी.

BSNL ने सेटअप किया कम्यूनिकेशन डिवाइस
सीएम ने लिखा- आज प्रातः सिलक्यारा पहुंचकर टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण किया. श्रमिकों को बाहर निकालने हेतु 52 मीटर तक पाइप पुश किया जा चुका है, अब हम लक्ष्य से केवल 5 मीटर दूर हैं.

उन्होंने लिखा- इस दौरान टनल में फंसे श्रमिकों का कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों को श्रमिक भाइयों से निरंतर संपर्क में रहने के निर्देश दिए. सभी श्रमिक स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं. केंद्रीय एजेंसियों, सेना, अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों एवं प्रदेश प्रशासन की टीमें अथक परिश्रम के साथ कार्य कर रही हैं जिसके परिणाम स्वरूप शीघ्र ही श्रमिक बंधु हमारे साथ होंगे.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मैनुअल ड्रिलिंग की पहली तस्वीरें आई सामने, जानें- कहां तक पहुंचा काम, क्या है मौसम को लेकर अलर्ट

सीएम ने लिखा- बाबा बौख नाग जी से सभी श्रमिक भाइयों के सकुशल बाहर निकालने हेतु संचालित रेस्क्यू ऑपरेशन की शीघ्र सफलता की कामना करता हूं.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि अंदर फंसे सभी श्रमिकों को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण भोजन भेजा जा रहा है. सभी कार्यकर्ताओं को डॉक्टरों और मनोचिकित्सकों से भी लगातार संपर्क में रखा जा रहा है. अंदर फंसे मजदूरों के परिजनों से भी लगातार बातचीत की जा रही है. उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ द्वारा स्थापित संचार सेटअप के अतिरिक्त बीएसएनएल द्वारा टेलीफोनिक संचार सेटअप भी स्थापित किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
यूपी में 17-21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, समयबद्ध रिजल्ट पर जोर
यूपी में 17-21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, समयबद्ध रिजल्ट पर जोर
योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली
योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget