एक्सप्लोरर

IMD Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का रेड अलर्ट, बढ़ सकता है आपदा का खतरा

IMD Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे भारी बताए हैं. वहीं मौसम विभाग की तरफ से राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार 01 सितंबर दोपहर 1:42 बजे से लेकर 02 सितंबर दोपहर 1:42 बजे तक राज्य में आपदा का खतरा बढ़ सकता है. 

इस दौरान देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंहनगर जिलों के कई क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताई गई है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इन इलाकों में लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन, जलभराव और नदियों के जलस्तर में खतरनाक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

आकाशीय बिजली गिरने और तूफान की संभावना 

मौसम विभाग ने मसूरी, ऋषिकेश, लक्सर, रुड़की, रामनगर, कोटद्वार, खटीमा, चकराता और लैंसडाउन जैसे पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में भी अलर्ट जारी किया है. इन जगहों पर तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तूफान जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं. 

पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के चलते सड़क मार्ग अवरुद्ध होने की संभावना है, जबकि मैदानी जिलों में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है.

लोगों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

भारी बारिश से राज्य के संवेदनशील इलाकों में लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. नदियों और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने से निचले इलाकों में खतरा बढ़ेगा. 

वहीं, तीर्थयात्रा और पर्यटन स्थलों पर आने वाले यात्रियों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है. मसूरी और ऋषिकेश जैसे लोकप्रिय स्थलों पर भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा बना रहेगा, जिससे आवाजाही बाधित हो सकती है.

प्रशासन ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बिना आवश्यकता घरों से बाहर न निकलें और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करें. खतरे वाले क्षेत्रों में न जाएं और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी किए गए अलर्ट का पालन करें. आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है और जिलाधिकारियों को संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं.

राज्य सरकार ने भी नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. फिलहाल लोगों से आग्रह किया गया है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासनिक हेल्पलाइन पर संपर्क करें. मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले 24 घंटे राज्य के लिए बेहद संवेदनशील रहने वाले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget