एक्सप्लोरर

UP News: शराब के हैं शौकीन तो हो जाएं सतर्क, अब ये नियम होगा सख्ती से लागू, पब, होटल, बार के लिए निर्देश जारी

Noida News: जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि जिले में फिलहाल 155 स्थायी बार लाइसेंस धारक हैं. सभी को निर्देश दिए गए हैं 21 साल से कम को शराब न परोसें.

यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में अब कम उम्र के युवाओं को शराब परोसने पर अब कड़ी सख्ती बरती जाएगी. आबकारी विभाग ने साफ निर्देश जारी किए हैं कि 21 वर्ष से कम उम्र के किसी भी युवक या किशोर को पब, बार या होटल में शराब नहीं दी जाएगी. नियम तोड़ने वालों पर न केवल भारी जुर्माना लगाया जाएगा बल्कि उनका लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है.

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि जिले में फिलहाल 155 स्थायी बार लाइसेंस धारक हैं. सभी संचालकों और प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर उम्र का विशेष ध्यान रखें. यदि 21 साल से कम उम्र का कोई व्यक्ति शराब पीता या परोसी जाती हुई पाया गया, तो संबंधित बार मालिक के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी.

हंगामे की बढीं हैं शिकायतें

दरअसल हाल के दिनों में जिले में पब और बार में देर रात कम उम्र के युवाओं के शराब पीने और हुड़दंग करने की शिकायतें लगातार सामने आई हैं. कई मौकों पर जन्मदिन पार्टियों, मैरिज एनिवर्सरी और अन्य पारिवारिक आयोजनों में नाबालिग और 21 साल से कम उम्र के युवाओं को शराब परोसे जाने की घटनाएं भी पाई गईं. इससे न केवल कानूनी उल्लंघन हो रहा है बल्कि सार्वजनिक व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है.

लाइसेंस निरस्त हो जाएगा

आबकारी विभाग ने कहा है कि पब और बार में आने वाले ऐसे किशोर या परिवार के साथ आए युवा को किसी भी हालत में शराब नहीं दी जाएगी. यदि ऐसा पाया गया, तो न केवल आर्थिक दंड लगाया जाएगा बल्कि संचालक का लाइसेंस निरस्त कर बार को बंद करने तक की कार्रवाई की जा सकती है.

इसलिए उठाया कदम

यह कदम जिले में बढ़ते युवाओं के शराब सेवन और उसके कारण होने वाली अव्यवस्थाओं को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है. विभाग का मानना है कि शराब की उपलब्धता पर शुरुआती आयु में अंकुश लगाना युवाओं के स्वास्थ्य और समाज की सुरक्षा दोनों के लिए आवश्यक है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुल्तानपुरः शिक्षक दंपत्ति हत्याकांड का खुलासा, ड्राइवर निकला कातिल, 2 अरेस्ट
सुल्तानपुरः शिक्षक दंपत्ति हत्याकांड का खुलासा, ड्राइवर निकला कातिल, 2 अरेस्ट
अयोध्या दीपोत्सवः राम की पैड़ी से सरयू तट तक... 33 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी
अयोध्या दीपोत्सवः राम की पैड़ी से सरयू तट तक... 33 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी
योगी सरकार की पहल: यूपी के 1.62 लाख स्कूलों ने पूरी की SHVR प्रक्रिया, टॉप पर कानपुर
योगी सरकार की पहल: यूपी के 1.62 लाख स्कूलों ने पूरी की SHVR प्रक्रिया, टॉप पर कानपुर
CM योगी का ऐलान, फैजुल्लागंज से नैमिष तक नदी पर बनेगा तटबंध
CM योगी का ऐलान, फैजुल्लागंज से नैमिष तक नदी पर बनेगा तटबंध

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश कुमार को छोड़नी पड़ेगी कुर्सी? | BJP | Congress | ABP
Supreme Court on Gyanesh Kumar: विपक्ष Vs ज्ञानेश, अंतिम फैसला अभी है शेष! | BJP | Congress | ABP
Supreme Court Hearing on CEC Gyanesh: ज्ञानेश कुमार पर SC ने क्या कहा? | Congress | BJP | ABP News
Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
रामपुर जेल में बंद आजम खान से मिल सकते हैं अखिलेश यादव, पत्नी ने क्या बताया?
रामपुर जेल में बंद आजम खान से मिल सकते हैं अखिलेश यादव, पत्नी ने क्या बताया?
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
मोदी कैबिनेट का होगा विस्तार! इन दो केंद्रीय मंत्रियों का जाना तय? समझें पूरी बात
मोदी कैबिनेट का होगा विस्तार! इन दो केंद्रीय मंत्रियों का जाना तय? समझें पूरी बात
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
Embed widget