एक्सप्लोरर

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, देहरादून समेत 5 जिलों में स्कूल बंद

Uttarakhand Weather: प्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट को लेकर आपदा प्रबंधन टीमों को भी अलर्ट कर दिया गया है. प्रशासन की ओर से NDRF और SDRF की टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.

उत्तराखंड में लगातार बीते तीन दिनों से पर्वतीय इलाकों में जबरदस्त बारिश हो रही है, जिससे पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. जिसके बाद आपदा प्रबंधन की टीम को अलर्ट कर दिया गया है. वहीं ख़राब मौसम के बीच कई जिलों में आज स्कूल भी बंद रहेंगे. 

उत्तराखंड में लगातार बारिश का दौर जारी है, ऐसे में उत्तराखंड मौसम विभाग ने लोगों को एक बार फिर से चेतावनी जारी की है, जिसके बाद प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों में आज के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है. वहीं, उत्तरकाशी में बारिश का कहर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है.

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 25 अगस्त यानी आज के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसे देखते हुए प्रदेश में चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा, प्रदेश के अन्य जिलों में कहीं-कहीं तेज दौर की बारिश देखने को मिल सकती है. 

इन जिलों के स्कूल में छुट्टी का ऐलान

मौसम विभाग की चेतावनी और खराब मौसम को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा हेतु चमोली, नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून और उत्तरकाशी में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं. इन जिलों में सभी शासकीय व निजी स्कूलों कों बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जा सकती है. 

प्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट को लेकर आपदा प्रबंधन टीमों को भी अलर्ट कर दिया गया है. प्रशासन की ओर से NDRF और SDRF की टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. इन टीमों को संवेदनशील जगहों पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए है. उधर चमोली के आई आपदा में अभी तक एक व्यक्ति के मरने की सूचना है जब की 6 लोगों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है.

इस हादसे में एक और शख्स लापता बताया जा रहा है. इधर उत्तरकाशी में भी लगातार हो रहीं बारिश आफत का सबब बनती जा रही है. शासन ओर प्रशासन लगातार हालात पर नज़र बनाए हुए हैं. बारिश के अलर्ट को देखते हुए लोगों को नदी नालों से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं. बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने को कहा गया है. 

लखनऊ में 3 दिन तक रहेंगे शुभांशु शुक्ला पर अपने घर नहीं जा पाएंगे, जानें- क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget