एक्सप्लोरर

Uttarakhand: 51 सीमान्त गांवों का 'विलेज एक्शन प्लान' केंद्र सरकार को शीघ्र भेजने के निर्देश, गांव बनेंगे सशक्त

Village Action Plan: उत्तराखंड के 51 सीमावर्ती गांवों को सशक्त बनाने के लिए 'विलेज एक्शन प्लान' तैयार किया गया है. जिसे शीघ्र केंद्र सरकार को भेजने का निर्देश है. सीमावर्ती गांव को सशक्त बनाया जाएगा.

Village Action Plan In Uttarakhand: उत्तराखंड के 51 सीमान्त गांवों का 'विलेज एक्शन प्लान' 23 अक्टूबर तक केंद्र सरकार को भेजा जाएगा. इसको लेकर ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ (VVP) की वर्चुअल बैठक में निर्देश दिए गए. बैठक में 51 सीमांत गांवों का 'विलेज एक्शन प्लान' केंद्र सरकार को अतिशीघ्र भेजने के लिए कहा गया.

23 अक्टूबर तक प्लान भेजने का निर्देश
केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला की अध्यक्षता में हुई ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ (VVP) की बैठक में वर्चुअल माध्यम से भाग लेने के बाद प्रदेश की अपर मुख्य सचिव, गृह राधा रतूड़ी ने बताया कि, प्रदेश को 51 सीमान्त ग्रामों का 'विलेज एक्शन प्लान' अति शीघ्र केंद्र सरकार को भेजने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को ‘विलेज एक्शन प्लान’ 23 अक्टूबर तक भेज दिया जाएगा.

सीमा से पलायन रोकना उद्देश्य
बैठक में रतूड़ी ने केंद्रीय सचिव से चीन सीमा पर स्थित गांवों से भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और सेना द्वारा स्थानीय खरीददारी करने का आग्रह भी किया. जिससे उनकी आजीविका के साधन बढ़ेंगे और सीमा से पलायन को रोका जा सकेगा. उक्त अनुरोधों पर भल्ला ने राज्य सरकार को सकारात्मक आश्वासन दिया. इन मुद्दों पर गत सात अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच बैठक में भी चर्चा हुई थी.

सीमावर्ती गांवों को बनाया जा रहा सशक्त
‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ के अन्तर्गत केंद्र सरकार सीमावर्ती गांवों को सशक्त बनाने का काम कर रही है. इन गांवों में सरकार सड़क संपर्क, पेयजल, सौर और पवन ऊर्जा सहित बिजली, मोबाइल और इंटरनेट, पर्यटन, बहुउददेशीय केंद्र, स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचा आदि सुविधाओं को विकसित करेगी . देश के पर्वतीय एवं सीमान्त राज्यों से इसकी शुरूआत की जा रही है.

इस कार्यक्रम के तहत चार राज्यों-- उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और हिमाचल प्रदेश तथा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की उत्तरी सीमा से सटे 19 जिलों के 46 ब्लॉकों में 2967 गांवो की पहचान की गई है. पहले चरण में प्राथमिकता के आधार पर 662 गांवों को चुना गया है जिनमें अरुणाचल प्रदेश के 455 गांव, हिमाचल प्रदेश के 75, लद्दाख के 35, सिक्किम के 46 और उत्तराखंड के 51 सीमावर्ती गांवों को शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: यूपी की सियासत में 'चौधरी परिवार' की बहू की होगी एंट्री? RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी ने किया सबकुछ साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget