एक्सप्लोरर

उत्तराखंड के इस जिले में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद एक्शन में प्रशासन, मुर्गी फार्म 3 महीने के लिए सीज

Uttarakhand Bird Flu: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में बर्ड फ्लू की पुष्ट होने से हड़ंकप मच गया है. जिला प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए मुर्गी फॉर्म को तीन महीने के लिए सीज कर दिया है.

यूपी के रामपुर के बाद अब उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में भी बर्ड फ्लू की दस्तक से हड़कंप मच गया है. यहां के किच्छा क्षेत्र किशनपुर के एक मुर्गी फार्म में मुर्गियों के मरने की सूचना मिलने के बाद एसडीएम गौरव पांडे के नेतृत्व में तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पूरे फॉर्म को सेनेटाइज किया गया. 

जिला प्रशासन की टीम ने मुर्गी के सभी बच्चों को अपने कब्जे में लेकर गड्ढा करके दफना दिया और पूरे मुर्गी फॉर्म को भी सेनेटाइज किया गया है. प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए इस इलाके के आसपास के क्षेत्र में मुर्गी, मुर्गों की ट्रांसपोर्टेशन पर 21 दिन के लिए रोक लगा दी है. 

प्रशासन ने फॉर्म को कराया सेनेटाइज

एसडीएम गौरव पांडे ने कहा कि किशनपुर क्षेत्र में एक मुर्गी फार्म पर मुर्गी के बच्चों के मरने की सूचना मिली थी. सूचना के बाद हमारी पूरी टीम पहुंची ने सैंपल एकत्र कर जांच के लिए बरेली भेजें थें, सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से बच्चों को नष्ट कर पूरे फार्म को सेनेटाइज करके फार्म को सीज कर दिया गया हैं. 

एसडीएम ने कहा कि इसके लिए जारी गाइडलाइन के अनुसार एक किलोमीटर का क्षेत्र इनफेक्टेड जोन माना जाता है. जबकि 10 किलोमीटर का क्षेत्र सर्विलांस जोन माना जाता है. जिसके देखते हुए फ़िलहाल इस जनपद से मुर्गियों के ट्रांसपोर्ट पर रोक लगाई गई है. वहीं बाजार में मुर्गे के मीट की बिक्री पर रोक लगाई गई है. 

तीन महीने के लिए मुर्गी फॉर्म बंद

ये मामले सामने आने के बाद मुर्गी फार्म को तीन महीने के लिए सीज कर दिया गया हैं. एसडीएम गौरव पांडे ने बताया कि इनफेक्टेड जोन में 21 दिन तक के मोनिटरिंग पीरियड रहता है, बाकी जैसी भी स्थिति रहेंगी उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.

इस इलाके में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद दस किमी के दायरे में मुर्गी के ट्रांसपोर्ट पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. जिसकी वजह से अब क्षेत्र के चिकन शॉप पर मुर्गी और मुर्गे के मीट की बिक्री नहीं हो रही है. 

एसडीएम गौरव पांडे ने कहा कि बाजार में मुर्गे-मुर्गियों के मीट की बिक्री ना हो इसके लिए नगर पालिका और पुलिस को निर्देश किया गया. क्षेत्र की जनता से अपील की जाती है कि वो कुछ दिनों तक मुर्गी-मुर्गे के मीट और अंडे का सेवन ना करें.

इनपुट- वेद प्रकाश यादव

उधम सिंह नगर में चुनावी रंजिश दो पक्षों में कई राउंड फायरिंग, बीजेपी नेता के भतीजे की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget