एक्सप्लोरर

Uttarakhand: उधम सिंह नगर में चुनावी रंजिश दो पक्षों में कई राउंड फायरिंग, बीजेपी नेता के भतीजे की मौत

Udham Singh Nagar news: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई. इस फायरिंग में बीजेपी नेता गफ्फार खान के भतीजे की मौत हो गई.

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद दो पक्षों में चुनावी रंजिश के चलते विवाद बढ़ गया. इस दौरान हुई कई राउंड फायरिंग में बीजेपी नेता गफ्फार खान के भतीजे की मौत हो गई. जबकि कुछ अन्य लोगों के घायल होने की ख़बर आ रही है. घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. 

बताया जा रहा है कि उधम सिंह नगर जिले के ग्राम दरऊ में चुनावी विवाद और पुरानी रंजिश के कारण कई फायरिंग हुई. इस विवाद में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अलीम के बेटे अकरम खान गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. 

इस पूरे मामले को लेकर आसपास के इलाके में काफी तनाव देखने को मिल रहा है. बीजेपी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आरोप लगाया कि ये हमला कांग्रेस नेताओं के इशारे पर कराया गया है. कांग्रेस विधायक पुलिस पर दबाव बनाकर हत्या के आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं. 

कांग्रेस नेताओं पर हमले का आरोप

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि दरऊ क्षेत्र में कांग्रेस को मिली हार के बाद से कांग्रेस के नेता काफी बौखलाएं हुए थे. इसलिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी नेता ग़फ़्फ़ार खान के घर पर चढ़कर गोलियां बरसाई हैं. गफ्फार खान बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं. उन्होंने कांग्रेस नेता हाजी सरवर यार खान के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था. 

हाजी सरवर यार खान ने सरकारी संपत्ति और शत्रु संपत्तियों पर कब्जा कर रखा था जिसको लेकर लंबी लड़ाई गफ्फार ने लड़ी है‌. हाजी सरवर यार खान को बचाने के लिए कांग्रेस के किच्छा विधायक तिलक राज बेहड धरने पर बैठे थे. इसी कारण वो कांग्रेस नेताओं की आंखों में खटकने लगे थे और आज कांग्रेसियों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया है. जिसमें एक नौजवान की मौत हो गई.

इस पूरे बवाल पर बीजेपी नेता गफ्फार खान ने कहा कि वो भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे का पूर्व जिलाध्यक्ष हैं और इस बार उन्होंने ग्राम प्रधान का चुनाव जीता है. हम लगातार पुलिस को सूचित कर रहे थे कि ये लगातार हमारे लोगों को टारगेट कर रहे है. इसी दौरान 70 लोगों ने हमारे घर को घेर लिया और फायरिंग की. इसी दौरान मेरे भतीजे अलीम को गोली लग गई. 

कांग्रेस विधायक ने बवाल पर दिया ये जवाब

वहीं इस पूरे बवाल पर कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ का कहना कि जब वो गैरसैंण जा रहे थे तभी उन्हें घटना की जानकारी मिली. परिवार की महिलाओं ने बताया कि पुरानी दुश्मनी के कारण ही युवक की हत्या हुई है, इस तरह की घटनाएं समाज में नहीं होनी चाहिए. पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आरोपों पर उन्होंने कहा कि जो वो कहेंगे पुलिस उनकी बात मानेंगी क्योंकि नीचे से लेकर ऊपर तक के सभी अधिकारी आप के इशारे पर नाचते हैं.

दयाशंकर सिंह और उमाशंकर सिंह विवाद में नया मोड़, परिवहन मंत्री के भतीजों की एंट्री से बढ़ा मामला  

Input By : वेद प्रकाश यादव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर
अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर
यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget