एक्सप्लोरर

Uttarakhand: नशे के खिलाफ ऊधम सिंह नगर पुलिस का अभियान, 20 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ऊधम सिंह नगर पुलिस का नशे के खिलाफ का अभियान चल रहा है. इसी कड़ी में पुलिस ने 20 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए हैं.

ऊधम सिंह नगर: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जनपद में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान चल रहा है. इसी कड़ी में सितारगंज कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम को बड़ी सफलता मिली है. सितारगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से दो किलो अफीम बरामद की गई है, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है. पकड़े गए दोनों अफीम तस्करों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान

कोतवाल सितारगंज सलाहउद्दीन खान ने बताया कि ऊधम सिंह नगर जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सूचना मिलने पर सितारगंज पुलिस और एसओजी की टीम ने अमरिया रोड पर घेरा फार्म के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध लोगों को बिना नंबर की मोटर साइकिल से आते देखा. जब उन्हें रोका गया, तो दोनों संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया, जिसपर पुलिस ने दौड़कर उन्हें पकड़ लिया.

बरेली के रहने वाले हैं दोनों अफीम तस्कर

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर दोनों संदिग्धों के कब्जे से एक-एक किलो अवैध अफीम बरामद हुई. जिसके बाद दोनों अफीम तस्करों को कोतवाली सितारगंज लाकर पूछताछ की गई. एक ने अपना नाम इरफान (24 वर्ष) पुत्र सुल्तान खां निवासी दस्तमपुर थाना सरौली जिला बरेली, यूपी बताया. वहीं, दूसरे ने अपना नाम आशफ खां (54 वर्ष) पुत्र चांद खां निवासी चौराहा थाना विसारतगंज जिला बरेली यूपी बताया. दोनों आरोपी अफीम तस्करों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया. वहीं, पुलिस के अनुसार, दोनों अफीम तस्करों से पकड़ी गई दो किलो अवैध अफीम की कीमत 20 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें:

Kanpur: दारोगा की अभद्रता का ऑडियो वायरल करने वाले युवक पर पुलिस का थर्ड डिग्री टॉर्चर, थाने बुलाकर रातभर पीटा

UP: नोएडा में महज 5 घंटे में तीन मुठभेड़, 25 हजार के इनामी सहित पांच शातिर अपराधी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
44 लाख के बीमा क्लेम के लालच में पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार
44 लाख के बीमा क्लेम के लालच में पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार
उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget