एक्सप्लोरर

रुड़की में खूनी बवाल में बदला चुनावी माहौल, आपस में भिड़े दो सभासद, जमकर हुआ पथराव

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुड़की में नगर पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं.

Uttarakhand News: रुड़की के पिरान कलियर में स्थित महमूदपुर गांव में शुक्रवार को चुनावी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया. नगर पंचायत से जुड़े क्षेत्र में दो सभासद प्रत्याशी आपस में भिड़ गए. जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडे चल गए. इस झड़प में तीन लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में लाया गया. मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है. 

मामले की शुरुआत एक निर्दलीय सभासद प्रत्याशी के नामांकन से हुई. निर्दलीय प्रत्याशी के पर्चे पर आपत्ति दर्ज की गई थी, जिसे बाद में खारिज कर दिया गया. इसके बाद संबंधित प्रत्याशी को चुनाव चिह्न जारी कर दिया गया. पर्चा निरस्त होने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी समर्थक उत्साहित थे, लेकिन गांव में प्रवेश के दौरान यह खुशी विवाद का कारण बन गई. 

दो पक्षों के विवाद में तीन घायल
शुक्रवार को जब निर्दलीय प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ गांव पहुंचे, तो उनके और दूसरे पक्ष के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. इस कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठियां चलानी शुरू कर दीं. जिसके बाद जमकर पथराव हुआ.  इस झड़प में तीन लोग घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. हालात को काबू में लाने के लिए पुलिस ने सख्ती बरती और दोनों पक्षों को शांत किया. इस घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है. प्रशासन की ओर से एहतियात बरतते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि ये विवाद चुनावी रंजिश का परिणाम है.

घटना के बाद इलाके में तनाव
महमूदपुर गांव में नगर पंचायत के चुनावों को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच पहले से ही तनाव बना हुआ था. निर्दलीय प्रत्याशी का पर्चा निरस्त होने के बाद स्थिति और बिगड़ गई. पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि जो भी कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

गांव के लोग इस घटना से डरे हुए हैं. उनका कहना है कि चुनावी रंजिश के कारण गांव का माहौल खराब हो गया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थिति सामान्य करने और शांति बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है. बता दें कि महमूदपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में नगर पंचायत के चुनावों को लेकर माहौल गर्म है. प्रत्याशियों के बीच हो रही खींचतान की वजह से अक्सर ऐसी घटनाएं हो जाती है. पुलिस इसे देखते हुए अलर्ट मोड पर है. 

CM योगी के सम्मेलन में शामिल होंगी अखिलेश यादव की महिला विधायक, इस मुद्दे पर करेंगी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू
लखनऊ: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू
शिक्षा का मंदिर शर्मसार! हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर बवाल के बाद 7 गिरफ्तार; 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर बवाल के बाद 7 गिरफ्तार; 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget