एक्सप्लोरर

CM योगी के सम्मेलन में शामिल होंगी अखिलेश यादव की महिला विधायक, इस मुद्दे पर करेंगी बात

UP News: यूपी की योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सभी महिला विधायकों को सम्मेलन बुलाया है, जिसमें पक्ष और विपक्ष की सभी विधायक हिस्सा लेंगीं और महिलाओं के मुद्दों पर चर्चा करेंगी.

UP Politics: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी और उत्तराखंड की सभी महिला विधायकों के लिए सम्मेलन का आयोजन किया है, जिसमें यूपी की 48 और उत्तराखंड की 8 महिला विधायक शिरकत करेंगी. इस सम्मेलन का आयोजन महिलाओं को मजबूत और सशक्त करने के लिए किया है. इस सम्मेलन में विपक्ष की महिला विधायकों को भी न्योता दिया गया है. इनमें सपा की विधायक नसीम सोलंकी भी शामिल हैं. जो सीएम योगी के सामने रेप की घटनाओं को लेकर मुखर होती दिखेंगी. 

ये सम्मेलन 8 जनवरी 2025 को कानपुर में होना है इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं. सभी महिला विधायकों को न्योता भेज दिया गया है. इस सम्मेलन की अगुवाई सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे और प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसमें महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण पर बारीकियों से चर्चा होगी. विधानसभा में किस तरह से महिलाओं के हित की आवाज को उठाना है इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. सपा विधायक नसीम सोलंकी ने भी इसमें शामिल होंगी. 

यूपी-उत्तराखंड की महिला विधायक होंगी शामिल
इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड की महिला विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है. सपा विधायक नसीम सोलंकी ने इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि उन्हें भी आमंत्रण मिला है. इस सम्मेलन के माध्यम से महिला से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. महिलाएं योजनों का लाभ सरकार में कैसे ले सकती है इस भी चर्चा होने की बात कही गई है. उन्होंने प्रदेश सरकार की इस पहल की तारीफ़ की और कहा कि ये कार्यकम अच्छा है. लेकिन इसमें उन मुद्दों को भी जरूर रखा जाना चाहिए जिसमें महिलाओं को लाभ मिल सके. 

नसीम सोलंकी ने कहा कि वो महिलाओं के साथ आए दिन हो रही रेप की घटनाओं को देखते हुए महिला सुरक्षा के लिए इस सम्मेलन में आवाज बुलंद करेंगी. अभी भी बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जो कानून व्यवस्था से परेशान है. उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ सही तरीके से नहीं मिल रहा है. आने वाले समय में महिलाएं कैसे मजबूत हो सकती है जेल में बंद महिला कैदी, समाज में निकलकर नौकरी कर रही महिला की सुरक्षा, महिला सम्मान, रोजगार, और महिलाओं की आधी भागीदारी पर भी वो इस सम्मेलन में मुद्दों पर अपना पक्ष रखेंगी. 

सम्मेलन को लेकर तैयारियां जुटें हैं अधिकारी

महिला विधायकों के सम्मेलन का खाका तैयार है. उम्मीद की जा रही है कि सरकार की ओर से ये पहल महिलाओं के अधिकार और उनके हित के लिए बेहतर होगा. अधिकारियों को इस कार्यक्रम की जानकारी है और वो इस सम्मेलन को लेकर तैयारियां जुटें हैं. अब आने वाली 8 जनवरी को शहर में आयोजित इस सम्मेलन में महिला विधायक किन किन मुद्दों पर चर्चा करती है. ये देखना होगा और ये कार्यकम कितना सफल होगा. नसीम सोलंकी ने कहा कि सम्मेलन से पहले महिलाओं के लिए काम किया जाना चाहिए.

CM योगी की निशानेबाजी ने किया सबको हैरान, पहली बार में ही 'Bull's Eye' को किया टारगेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर में पत्नी की करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
रामपुर में पत्नी की करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
बीजेपी की नई टीम में दो मुस्लिम, AIMIM बोली- हमें कोई गिला शिकवा नहीं लेकिन...
बीजेपी की नई टीम में दो मुस्लिम, AIMIM बोली- हमें कोई गिला शिकवा नहीं लेकिन...
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget