एक्सप्लोरर

Uttarakhand Tunnel Accident: टनल हादसे के बाद जागी सरकार, सीएम धामी ने लिया बड़ा फैसला, मजदूरों के परिवारों को मिलेगी ये सुविधा

Uttarkashi Tunnel Collapse Update: उत्तरकाशी में टनल धंसने से 41 मजदूर फंसे हुए हैं. जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने प्रदेश में चल रही तमाम टनल परियोजनाओं की समीक्षा करने का फैसला लिया है.

Uttarakhand Tunnel Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल हादसे के बाद धामी सरकार एक्शन में नजर आ रही है. खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में चल रही तमाम टनल परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे. पुष्कर सिंह धामी ने साथ ही रविवार (19 नवंबर) को टनल पर पहुंचकर वहां अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि जितने भी मजदूर टनल के अंदर फंसे हुए हैं उनके परिजन अगर उत्तरकाशी आना चाहते हैं तो उनके आने-जाने का खर्चा, उनके रहने खाने की व्यवस्था, यहां तक कि उनके मोबाइल का रिचार्ज भी अब उत्तराखंड सरकार कराएगी.

इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया है. उनका कहना है कि हमारी जिम्मेदारी बनती है कि इन मजदूरों के परिजनों को उनके पास तक लाया जाए और उसकी सारी व्यवस्था सरकार करेगी. वहीं मजदूरों तक पौष्टिक आहार पहुंचने के लिए एक और पाइप टनल के अंदर छत की तरफ से डालने की कोशिश की जा रही है ताकि मजदूरों तक खाना पानी पहुंचाया जा सके. 

"पहली प्राथमिकता मजदूरों को टनल से बाहर निकालना"

इसके लिए रविवार देर रात से ही काम शुरू हो चुका है. आपदा प्रबंधन सचिव रणजीत सिंह ने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता मजदूरों को टनल से बाहर निकालना है और वह भी सुरक्षित. इसके लिए हम हर प्रयास कर रहे हैं. साथ ही केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर राज्य सरकार की तमाम आपदा प्रबंधन की एजेंसी यहां काम कर रही हैं. हमारा पहला उद्देश्य है मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकलना, इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं. 

सभी टनल योजनाओं की मांगी फाइल 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पूरे मामले के बाद अब फैसला लिया है कि प्रदेश में जितनी भी टनल योजनाएं चल रही हैं उनकी समीक्षा की जाएगी. क्योंकि दोबारा से इस प्रकार के हादसे राज्य सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी. इसको लेकर मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि प्रदेश में जितनी भी टनल योजनाएं चल रही हैं उनकी फाइल तैयार कर उनके सामने पेश की जाए और यह देखा जाए कि किसी भी प्रकार से टनल में इस प्रकार की लापरवाही न बरती जाए. 

ये भी पढ़ेंः

Unnao News: उन्नाव में दर्दनाक हादसा, घर में रखे पंखे में आया करंट, एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget