एक्सप्लोरर

Unnao News: उन्नाव में दर्दनाक हादसा, घर में रखे पंखे में आया करंट, एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत

UP News: थाना बारासगवर क्षेत्र के लालवंत खोया गांव के रहने वाले वीरेंद्र कुमार सरोज के घर में रखे फर्राटा फैन में करंट आ जाने से उसकी चपेट में आकर उनके चार बच्चों की मौत हो गई.

Unnao News: यूपी के उन्नाव में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां करंट की चपेट में आकर एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई. इनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं. ये हादसा घर में रखे फर्राटा फैन में करंट आ जाने की वजह से हुआ. इस घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है. माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. 

खबर के मुताबिक थाना बारासगवर क्षेत्र के लालमन खेड़ा गांव में रहने वाले वीरेंद्र कुमार और उनकी पत्नी खेत में मजदूरी करने गए थे. उनके चार बच्चे मयंक (9), हिमांशी (8), हिमांक (6) और मानसी (4) घर पर अकेले थे. चारों बच्चे खेल रहे थे, इसी बीच घर में रखे फर्राटा पंखे में करंट उतर गया और एक बच्चा उसकी चपेट में आ गया. 

एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में लगा करंट

बच्चे की चीख सुनकर बाकी बच्चे भी वहां पहुंचे और एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में करंट की चपेट में आते चले गए. इसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई. घर से आती चीखों की आवाज सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे तो सभी होश उड़ गए. इससे पहले कि वो कुछ कर पाते चारों बच्चों की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई. 

पूरे गांव में मातम पसरा

पड़ोसियों की सूचना पर वीरेंद्र और उनकी पत्नी घर पहुंचे तो चारों बच्चों को देखकर बदहवास हो गए. दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मां बच्चों से लिपट कर बिलख-बिलखकर रोती दिखी. इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

पुलिस ने दी ये जानकारी

उन्नाव सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया, थाना बारासगवर क्षेत्र के लालवंत खोया गांव के रहने वाले वीरेंद्र कुमार सरोज के घर में रखे फर्राटा फैन में करंट आ जाने से उसकी चपेट में आकर उनके चार बच्चों की मौत हो गई. इनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं. सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर थाना प्रभारी बारासगवर पहुंचे. आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- 

ICC World Cup 2023 Final: वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई, टीम इंडिया के लिए बोले- 'हमें आप पर गर्व है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
UP Election: यूपी की इस सीट पर 315 वोट से जीती थी BJP, SIR बदलेगा 2027 में गेम? सपा की राह भी नहीं आसान
यूपी की इस सीट पर 315 वोट से जीती थी BJP, SIR बदलेगा 2027 में गेम? सपा की राह भी नहीं आसान
मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget