एक्सप्लोरर

डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए लोगों की पहली पसंद बना उत्तराखंड का ये मंदिर, हर महीने हो रही हैं 100 से ज्यादा शादियां

Triyuginarayan Temple: उत्तराखंड में स्थित त्रियुगीनारायण मंदिर डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में काफी पसंद किया जा रहा है. सनातन मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह इसी मंदिर में हुआ था.

Triyuginarayan Temple News: उत्तराखंड की पावन धरती अब डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कई मंचों से उत्तराखंड को डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में प्रमोट करने का सीधा असर अब त्रियुगीनारायण मंदिर में देखने को मिल रहा है. यह वही स्थान है, जहां सनातन मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. आज यह स्थान विवाह संस्कार के लिए भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों से आने वाले लोगों का भी पसंदीदा स्थल बन चुका है.

त्रियुगीनारायण मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है और इसकी बनावट केदारनाथ मंदिर से मिलती-जुलती है. मान्यता है कि इसी मंदिर में भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था और स्वयं भगवान विष्णु ने कन्यादानकर्ता की भूमिका निभाई थी. मंदिर परिसर में स्थित अखंड अग्नि को उसी पवित्र अग्नि का प्रतीक माना जाता है, जिसके समक्ष शिव और पार्वती ने सात फेरे लिए थे. यही कारण है कि यह स्थल वैवाहिक संस्कार के लिए बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है.

हर महीने मंदिर में हो रही हैं 100 से ज्यादा शादियां
वर्तमान में यहां हर महीने 100 से अधिक शादियां हो रही हैं. वर्ष 2024 में जहां कुल छह सौ शादियां हुई थीं, वहीं वर्ष 2025 के अप्रैल माह तक ही यह आंकड़ा पांच सौ को पार कर चुका है. यह बढ़ती हुई संख्या दर्शाती है कि त्रियुगीनारायण मंदिर कैसे एक वैश्विक वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है. सनातन धर्म का पालन करने वाले लोगों के लिए इस मंदिर का विशेष महत्व है.

स्थानीय वेडिंग प्लानर रंजना रावत के अनुसार, 7 से 9 मई के बीच सिंगापुर में कार्यरत भारतीय मूल की डॉक्टर प्राची यहां विवाह बंधन में बंधने आ रही हैं. उन्होंने जीएमवीएन का टूरिस्ट रेस्ट हाउस पहले से ही बुक कर लिया है. ऐसे उदाहरण अब आम हो चले हैं, जहां विदेशों में बसे भारतीय और यहां तक कि विदेशी नागरिक भी त्रियुगीनारायण में वैदिक परंपराओं के अनुसार विवाह करने आ रहे हैं.

त्रियुगीनारायण मंदिर में कई हस्तियों ने रचाई शादी
अब तक यहां इसरो के एक वैज्ञानिक, टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री चित्रा शुक्ला, कविता कौशिक, निकिता शर्मा, लोकगायक हंसराज रघुवंशी, यूट्यूबर आदर्श सुयाल और गढ़वाली गायक सौरभ मैठाणी जैसी कई हस्तियां विवाह कर चुकी हैं. इन सबने सनातन परंपराओं के अनुसार सात फेरे लेकर इस स्थान की महत्ता को और बढ़ाया है.

मंदिर के पुजारी सच्चिदानंद पंचपुरी बताते हैं कि विवाह संस्कार पूर्ण रूप से वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न होता है. इसके लिए पहले से रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होता है और विवाह में माता-पिता या अभिभावकों की उपस्थिति भी आवश्यक होती है. मंदिर परिसर में वेदी बनाई जाती है, जहां सात फेरे लिए जाते हैं. इसके बाद ‘पग फेरा’ की रस्म अखंड अग्नि के समक्ष पूरी की जाती है.

डेस्टिनेशन वेडिंग रोजगार का बड़ा जरिया- सीएम धामी
अन्य सभी आयोजन जैसे बारात स्वागत, भोजन, संगीत और विश्राम की व्यवस्था मंदिर के नजदीकी होटलों और रिजॉर्ट्स में होती है. सीतापुर तक के होटलों में भी वैवाहिक समारोह आयोजित किए जा रहे हैं. इन आयोजनों में स्थानीय पुजारियों, मांगल दलों, ढोल-दमाऊ वादकों, हलवाइयों और होटल व्यवसायियों को रोजगार मिल रहा है. विवाह आयोजनों के लिए दक्षिणा और सेवाओं की दरें भी निर्धारित कर दी गई हैं, जिससे पारदर्शिता बनी रहे.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उत्तराखंड को डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में प्रोत्साहित करने की अपील के बाद से राज्य सरकार ने इस दिशा में ठोस प्रयास शुरू कर दिए हैं. उन्होंने कहा, “प्रदेश में पर्यटन के साथ-साथ अब डेस्टिनेशन वेडिंग भी रोजगार का बड़ा जरिया बनकर उभर रही है. हमारी सरकार इस पहल को हर संभव सहायता दे रही है, जिससे स्थानीय लोगों को स्थायी आय का स्रोत मिल सके.”

धार्मिक आस्था का प्रतीक बनकर उभरा मंदिर 
त्रियुगीनारायण में हो रही शादियों का असर अब आसपास के गांवों और कस्बों तक भी दिखने लगा है. युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिल रहे हैं. होटल, परिवहन, खानपान, सजावट, संगीत और धार्मिक कर्मकांड से जुड़े लोगों की मांग बढ़ गई है. यह एक ऐसा उदाहरण बनता जा रहा है जहां धार्मिक पर्यटन और पारंपरिक संस्कृति के मेल से आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त हो रहा है.

उत्तराखंड सरकार अब इस मॉडल को अन्य धार्मिक स्थलों पर भी लागू करने की योजना बना रही है, ताकि डेस्टिनेशन वेडिंग के माध्यम से प्रदेश की आर्थिकी को नई उड़ान दी जा सके. त्रियुगीनारायण मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनकर उभरा है, बल्कि यह आधुनिक भारत में सनातन परंपराओं की वैश्विक प्रस्तुति का केंद्र भी बन रहा है.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर पर सीमा हैदर की पहली प्रतिक्रिया, भारतीय सेना को किया सैल्यूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget