एक्सप्लोरर

मसूरी घूमने आने वाले सैलानियों को करना होगा ये काम, नहीं तो पर्यटकों को हो जाएगी परेशानी

Uttarakhand News: मसूरी घूमने आने वाले सैलानियों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है. सैलानी उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट या मोबाइल एप के जरिये रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

अगर आप पहाड़ों की रानी मसूरी के लिए मन बना रहे है, तो ये खबर आपके लिए है. उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए रजिस्ट्रेशन (Registration) अनिवार्य किया है. पर्यटक उत्तराखंड पर्यटन विभाग के ऐप या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. एनजीटी भी इस विषय को लेकर पहले ही राज्य सरकार को कार्यवाही करने को आदेश दे चुकी है.

इसके लिए मसूरी और देहरादून के बीच में एक चेकिंग प्वाइंट बनाया जाएगा, जहां रजिस्ट्रेशन चेक किया जाएगा. इसमें जो डे विजिटर है उसका रजिस्ट्रेशन नहीं चेक होगा लेकिन अगर आप वहां रुकने जा रहे है तो आप को अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है. ये फैसला लगातार मसूरी में लगने वाले जाम को भी ध्यान में रखकर लिया गया है.

हर सीजन के लिए जरूरी होगा रजिस्ट्रेशन

एबीपी लाइव से पर्यटन सचिव धीराज गार्बियाल ने बताया कि ये सब आने वाले वक्त के हिसाब से करा जा रहा है. पर्यटन सीजन में अधिक भीड़ देखने को मिलती है, रजिस्ट्रेशन के माध्यम से सारी गतिविधियों पर नजर भी रखी जा सकती है. ये रजिस्ट्रेशन केवल पीक सीजन के हिसाब से नहीं है ये हमेशा ही चलेगा लेकिन इसकी जरूरत पीक सीजन में अधिक रहेगी.

लोकल के लिए अनिवार्य होगा रजिस्ट्रेशन

इस सब को आज से लागू कर दिया गया है 1 अगस्त से मसूरी आने वाले पर्यटकों को रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा. ये रजिस्ट्रेशन करना केवल उनके लिए है जो मसूरी घूमने पर्यटक आते है और रुकते है. अगर कोई डे विजिटर है या लोकल है उसके लिए अनिवार्य नहीं है. मसूरी में रजिस्ट्रेशन केवल के शुरुआती योजना है, इसके बाद ऐसे कई पर्यटन क्षेत्र है. इसे अनिवार्य करने पर पर्यटन विभाग सोच रहा है जहां सीजनल भीड़ रहती है इनमें नैनीताल रामनगर जैसे बड़े पर्यटन क्षेत्र शामिल है.

कैंचीधाम में रजिस्ट्रेशन पर किया जा रहा विचार

वहीं नैनीताल के कैंचीधाम में भी श्रद्धालुओं को लेकर आगे एक बड़ी योजना बनाई जा रही है.  इसका मकसद श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ उनको सही से दर्शन कराया जाना है. कैंचीधाम में भी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य करने की योजना पर पर्यटन विभाग विचार कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget