एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: बीमार और लंबे समय से छुट्टी पर चल रहे शिक्षकों को मिलेगी अनिवार्य रिटायरमेंट, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड शिक्षा विभाग में ऐसे शिक्षकों और कार्मिकों को अनिवार्य रिटायरमेंट दिए जाने की तैयारी चल रही है जो किसी बीमारी या अन्य वजह से सेवाएं नहीं दे पा रहे हैं.

Uttarakhand News: उत्तराखंड शिक्षा विभाग (Education Department) में ऐसे शिक्षकों और कार्मिकों को अनिवार्य रिटायरमेंट (Compulsory Retirement) दिए जाने की तैयारी चल रही है जो सेवाएं देने में असमर्थ हैं और लंबे समय से बीमार है या फिर किन्ही अन्य वजहों से अपनी सेवाएं नहीं दे पा रहे हैं. प्रदेश में ऐसे करीब 2000 शिक्षक हैं जिन्हें अब अनिवार्य रिटायरमेंट दिया जाएगा. जिसके बाद उन पदों पर नए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी, जिससे छात्रों की पढ़ाई को हो रहे नुकसान की भरपाई की जा सके. 

बीमार शिक्षकों के अनिवार्य रिटायरमेंट

शिक्षा विभाग में प्रदेश भर में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा में तकरीबन 72000 शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. लेकिन इनमें से बड़ी संख्या में शिक्षक बीमार है या किन्ही कारणों से लंबे समय से छुट्टी पर चल रहे हैं. ऐसे में अब इन शिक्षकों और कार्मिकों को राहत देने की तैयारी है जो गंभीर बीमारी के चलते सेवाएं नहीं दे पा रहे हैं, शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो शिक्षक गंभीर बीमारी से ग्रस्त है और सेवाएं नहीं दे पा रहे हैं. उनकी सेवाएं 20 साल से अधिक हो गई है तो उनको अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाए.
 
खाली पदों पर होगी नई भर्ती 
दरअसल ऐसा करने से जहां गंभीर बीमारी से ग्रस्त शिक्षकों और कार्मिकों को 20 साल की सेवा के बाद पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा, तो वही जिन पदों पर वो नियुक्त होने के बाद भी अपनी सेवाएं नहीं दे पा रहे हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है. उस पद को नई नियुक्ति से भरा जा सकता है, जिससे पढ़ाई को भी नुकसान नहीं होगा. 
 
शिक्षा मंत्री ने सुझाया ये फॉर्मूला 
शिक्षा मंत्री ने जो फार्मूला सुझाया है, वह गंभीर बीमारी से ग्रस्त शिक्षकों के लिए भी राहत देने वाला है तो वहीं जिन शिक्षकों की सेवाएं 20 साल से कम हुई है उनको भी अटैचमेंट या उनके घर के आसपास सेवाएं देने के निर्देश शिक्षा मंत्री ने दिए है. प्रारंभिक शिक्षा निदेशक वंदना गबर्याल का कहना है कि पहले भी इस तरीके के आदेश जारी किए गए हैं, लेकिन फिर से आदेश जारी किए जा रहे हैं. जिसके बाद ऐसे शिक्षकों और कार्मिकों को चिन्हित किया जाएगा जो गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं. 
 
 
कुल मिलाकर देखें तो यह फार्मूला वास्तव में सराहनीय है, क्योंकि इससे जहां गंभीर बीमारी से ग्रस्त शिक्षकों और कार्मिकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिए जाने से, वह पेंशन पाकर अपना उपचार और देखभाल ठीक से करा सकते हैं तो वही उनके पद खाली होने से नई नियुक्ति से छात्रों को पढ़ाई में हो रहे नुकसान की भरपाई की जा सकती है, देखना ही होगा कि आखिर इतनी जल्दी शिक्षा विभाग इस पर अमल कर पाता है या नहीं. 
 
ये भी पढ़ें-
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Firozabad News: डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
फिरोजाबाद में डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget