एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: 25 अक्तूबर को होंगे छात्र संघ चुनाव, छात्रों से की गई भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्रों ने जब चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई, तो उन्होंने नैनीताल स्थित विश्वविद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी. इसके बाद दो छात्रों की तबीयत बिगड़ गई थी.

Nainital News: लंबे समय से चली आ रही मांग और छात्रों के आंदोलन के बाद, उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और संबद्ध महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव कराने की तिथि घोषित कर दी है. प्रदेश के उच्च शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा ने गुरुवार को बताया कि 25 अक्तूबर को पूरे प्रदेश में छात्र संघ चुनाव कराए जाएंगे. इस निर्णय के बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय ने धरने पर बैठे छात्रों से आंदोलन समाप्त करने की अपील की है.

कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्र पिछले कुछ समय से छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर आंदोलनरत थे. सितंबर में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने आश्वासन दिया था कि पूरे प्रदेश में छात्र संघ चुनाव सितंबर के आखिरी सप्ताह तक करा लिए जाएंगे, लेकिन अक्तूबर का महीना शुरू होने के बाद भी चुनाव की तिथि घोषित न होने से छात्रों में असंतोष फैलने लगा था. 

भूख हड़ताल और आंदोलन की स्थिति
कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्रों ने जब चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई, तो उन्होंने नैनीताल स्थित विश्वविद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी. मंगलवार को छात्रों ने नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से तुरंत चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की. पांच छात्रों ने भूख हड़ताल शुरू की, जिसके अगले दिन बुधवार को इनमें से दो छात्रों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. 

छात्रों ने स्पष्ट किया कि जब तक चुनाव की तिथि घोषित नहीं की जाती, तब तक वे अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे. छात्र संघ चुनाव को लेकर चल रहे इस आंदोलन के बीच, गुरुवार को शासन स्तर पर बैठक की गई, जिसमें चुनाव की तिथि तय की गई. उच्च शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा ने घोषणा की कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और संबद्ध महाविद्यालयों में 25 अक्तूबर को छात्र संघ चुनाव संपन्न होंगे. 

यह निर्णय छात्रों की लंबे समय से चली आ रही मांगो के समाधान के रूप में लिया गया है. इस घोषणा के बाद, कुमाऊं विश्वविद्यालय ने एक पत्र जारी कर छात्रों से अपील की कि वे अपना आंदोलन समाप्त करें और चुनाव की तैयारी में जुटें. विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से संयम और धैर्य बनाए रखने की भी अपील की है, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो सके. 

छात्रों में मिली-जुली प्रतिक्रिया
चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद छात्र समुदाय में मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिली. जहां एक ओर कुछ छात्र तिथि घोषित होने पर संतुष्ट हैं और आंदोलन समाप्त करने पर सहमति जता रहे हैं, वहीं कुछ छात्रों का मानना है कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है. 

छात्र संघ चुनाव की यह तिथि राज्य के शैक्षिक संस्थानों में छात्र राजनीति को एक नई दिशा देने वाली है. यह फैसला न केवल छात्रों की मांगों को पूरा करने के उद्देश्य से लिया गया है, बल्कि राज्य में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है. आने वाले दिनों में छात्र संघ चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन और प्रचार-प्रसार की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी, जिससे प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में चुनावी सरगर्मी बढ़ने की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
दरोगा की पिटाई के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त, अवैध डेयरियों पर एक्शन
दरोगा की पिटाई के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त, अवैध डेयरियों पर एक्शन
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget