एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में SIR पर बवाल! BJP विधायक और पूर्व कांग्रेस MLA में हाथापाई!

कलेक्ट्रेट में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत SIR की समीक्षा बैठक ले रहे थे. बैठक में डीएम, एसएसपी सहित जिले के सभी आला अधिकारी और भाजपा-कांग्रेस के नेता मौजूद थे. इसी दौरान बहस शुरू हो गई.

उत्तराखण्ड में चल रही SIR पर घमासान छिड़ा हुआ है, जिसके चलते ऊधम सिंह नगर में चल रहे SIR (मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर आज  सियासत गरमा गई. ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में कुमाऊं कमिश्नर की मौजूदगी में हुई बैठक के दौरान रुद्रपुर से भाजपा विधायक शिव अरोरा और कांग्रेसी नेता व पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल किसी आपत्ति क़ो लेकर आमने-सामने आ गए.

देखते ही देखते दोनों के बीच जमकर तनातनी हो गई और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. किसी तरह स्थानीय प्रशासन ने पूर्व विधायक ठुकराल क़ो बाहर किया जबकि भाजपा विधायक रुद्रपुर शिव अरोरा व पूर्व विधायक किच्छा राजेश शुक्ला डीएम कार्यालय के बाहर अपने समर्थको के साथ धरने पर बैठ गए और मुकदमा दर्ज करने की माँग करने लगे.

यह भी पढ़ें: अब्बास अंसारी बोले- 'अखिलेश बड़े भाई, राजभर चाचा, मुझे सियासत में न घसीटें'

क्या है पूरा मामला ?

आपको बता दें कि कलेक्ट्रेट में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत SIR की समीक्षा बैठक ले रहे थे. बैठक में डीएम, एसएसपी सहित जिले के सभी आला अधिकारी और भाजपा-कांग्रेस के नेता मौजूद थे. इसी दौरान मतदाता सूची में नाम काटने-जोड़ने को लेकर बहस शुरू हो गई. पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर सत्ताधारी दल के इशारे पर वोट काटे जा रहे हैं. 

इस पर रुद्रपुर के भाजपा विधायक शिव अरोरा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस बेवजह अफवाह फैला रही है और प्रशासन पर दबाव बना रही है. बस इसी बात पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए और धक्का-मुक्की होने लगी. हालात ऐसे हो गए कि कुमाऊं कमिश्नर को खुद बीच में आकर हस्तक्षेप करना पड़ा. 

कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी मच गयी 

पूरा घटना क्रम मीडिया के कैमरे मे लाइव कैद हो गया. हंगामे के बाद दोनों नेता सभागार से बाहर निकलकर कलेक्ट्रेट परिसर में ही अपने-अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए. अचानक हुए इस हंगामे से कलेक्ट्रेट में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दोनों पक्षों को शांत कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

इस दौरान शिव अरोरा ने कहा कि कांग्रेस के लोग प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं और SIR को बदनाम कर रहे हैं. जबकि राजकुमार ठुकराल ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है, गरीबों और मजदूरों के वोट काटे जा रहे हैं, हम चुप नहीं बैठेंगे. उन्होंने राहुल गाँधी के वोट चोरी वाले नारे को कहते हुए वोट चोरी का भी आरोप लागाया है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ की पहचान ‘इंडियन कॉफी हाउस’ पर ताला, 3 महीने से बंद; यहीं बैठते थे लोहिया-चंद्रशेखर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget