एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में अवैध मदरसा सील, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बीजेपी पार्षद का घर घेरा, मुकदमा दर्ज

Rudrapur News: रुद्रपुर में सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे को सील कर दिया गया है जिसके बाद मुस्लिम समुदाय ने वार्ड के पार्षद के घर पहुंचकर हंगामा काट दिया जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Rudrapur News: उत्तराखंड की रुद्रपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत नजूल की भूमि पर बनें मदरसे को प्रशासन ने सीज कर दिया. प्रशासन की तरफ से हुईं कार्रवाई के बाद गुस्साएं लोग भाजपा पार्षद नूरुद्दीन के घर पर पर पहुंच गए, इस दौरान नूरुद्दीन घर से बाहर किसी जरूरी काम से गए थे. 

आरोप है लाठी डंडे लेकर पहुंचे लोगों ने पहुंचे लोगों ने पार्षद की गैर मौजूदगी में उनके परिजनों ने बदतमीज करते हुए पार्षद को धमकी दीं. वहीं पार्षद नूरुद्दीन ने कोतवाली पुलिस तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की, पार्षद की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है.

प्रशासन ने सीज किया मुकदमा
उधम सिंह नगर जिले के नगर निगम रुद्रपुर के वार्ड नंबर 15 पहाड़गंज क्षेत्र में नजूल की भूमि पर बने मदरसे को प्रशासन की टीम ने सीज कर दिया. प्रशासन द्वारा मदरसे के खिलाफ की गई कार्रवाई से आक्रोशित कुछ लोग लाठी डंडे के साथ वार्ड नंबर 15 के भाजपा पार्षद नूरुद्दीन के घर पहुंच गए. लाठी डंडे लेकर पहुंचे लोगों ने पार्षद के घर पर आवाज लगाकर नूरुद्दीन को बाहर भेजने को कहा, लेकिन जब घर वालों ने कहा कि पार्षद घर से बाहर हैं. 

तब उन्होंने पार्षद के परिवार के साथ गाली-गलौच करते हुए पार्षद को जान से मारने की धमकी देकर मौके से चलें गए. दिल्ली से रुद्रपुर लौटने के बाद पार्षद नूरुद्दीन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की, पुलिस ने नूरुद्दीन की तहरीर के आधार पर 12 नामजद एवं एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है. वहीं सीसीटीवी कैमरे की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

बीजेपी पार्षद ने दी घटना की पूरी जानकारी
भाजपा पार्षद नूरुद्दीन ने बताया कि कल मैं दिल्ली था इसी दौरान कुछ लोग मेरे घर पहुंचे और मेरे परिजनों से बोलें पार्षद को घर से बाहर निकालों इसे हम मारेंगे. इस दौरान इन्होने मेरे घर वालों के साथ काफी बदतमीजी की और गाली गलौज भी की थीं.

ये सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो चुका है, मैंने पुलिस को तहरीर और सीसीटीवी फुटेज सौंप दी हैं. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे लोगों के खिलाफ मैंने कठोर कार्रवाई करने की मांग की हैं. इस मामले पर रुद्रपुर कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Input By : वेद प्रकाश यादव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget