एक्सप्लोरर

Rudraprayag News: आप कूड़ा देखकर मुंह फेर लेते हैं! जिसे बेचकर नगर पालिका कर रहा लाखों की कमाई, आप भी लें फायदा

Rudraprayag Nagar Palika: रुद्रपयाग नगर पालिका ने इस साल कूड़ा बेचकर सात लाख रुपए की कमाई की है. नगर पालिका ने लोगों से अपना कूड़ा महिला स्वच्छता समूह को देने की अपील की है.

Rudraprayag News: क्या आपने कभी सोचा है कि जिस जैविक व अजैविक कूड़े को देखकर आप मुंह फेर लेते हैं और यहां-वहां फेंक देते हैं, यहीं कूड़ा आपकी कमाई का जरिया भी बन सकता है. इसके लिए बस थोड़ी सी मेहनत की जरूरत है. नगर पालिका रुद्रप्रयाग ने कूड़े को बेचकर इस वर्ष सात लाख की आय अर्जित की है. साथ ही जैविक कूड़े से खाद तैयार की जा रही है, जिसे बेचकर भी पालिका हजारों की कमाई कर रहा है. कुल मिलाकर देखा जाय तो कूड़े से पालिका को अब हर वर्ष लाखों की आय प्राप्त हो रही है. जिस धनराशि को नगर पालिका क्षेत्र के विकास में खर्च किया जा रहा है.

पिछले साल भी हुई थी एक लाख की आमदनी
अलकनंदा व मंदाकिनी के संगम पर बसे रुद्रप्रयाग को नगर पालिका बने डेढ़ दशक का समय बीत चुका है. लगभग 15 हजार आबादी वाले नगर पालिका क्षेत्र को सात वार्डों में बांटा गया है. जहां से प्रतिदिन घरों एवं दुकानों से नगर पालिका कूड़ा-कचरा एकत्रित कर रही है. नगर पालिका की ओर से कूड़े को डंप करने के लिए मुख्यालय से पांच किमी दूर रैंतोली में डंपिंग जोन बनाया गया है. जहां जैविक और अजैविक कूड़े की छंटनी की जाती है. अजैविक कूड़े को कम्पैक्ट करने के लिए यहां कॉम्पेक्टर मशीन भी लगाई गई है. नगर पालिका की ओर से इस वर्ष कूड़े को बेचकर सात लाख की आय प्राप्त की गई है. यहां तक की जैविक कूड़े की भी खाद तैयार की जा रही है. इस खाद का प्रयोग लोग अपने खेतों में कर सकते हैं, जिससे उनके साग-सब्जी का उत्पादन भी बेहतर होगा. नगर पालिका की ओर से शहर की जनता से भी यही अपील की जाती है कि वे प्लास्टिक कचरे को जमा करें और नगर पालिका को सौंपे.

नगर क्षेत्र के हर वार्डो में महिला स्वच्छता समूह की ओर से कचरा उठाया जा रहा है. जिनके पास इस कचरे को दिया जा सकता और कचरे से पैंसा कमाया जा सकता है. मगर लोगों का ध्यान कभी भी इस कचरे की ओर नहीं गया. पालिका की ओर से जैविक व अजैविक कूड़े को अलग-अलग किया जाता है और अजैविक कूड़े की छटनी करके उसे बेचा जा रहा है, जिससे पालिका लाखों रूपए कमा रही है. इस वर्ष पालिका ने 122 टन कूड़े की बिक्री कर सात लाख की आय अर्जित की है. इसके साथ ही जैविक कूड़े से खाद भी तैयार की गई है. इस खाद को बेचकर भी हजारों की कमाई हो रही है. पिछले वर्ष पालिका को कूड़े से एक लाख की आय अर्जित हुई थी, जिसके बाद पालिका ने और मेहनत की और इस वर्ष उन्हें भारी मुनाफा हुआ.

नगर के विकास में खर्च हो रहा पैसा
नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण ने बताया कि नगर क्षेत्र को सुंदर बनाये रखने के लिए पालिका जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है. नगर क्षेत्र के वार्डों में महिला स्वच्छता समूह का गठन कर घर-घर से कूड़ा उठाने का कार्य किया जा रहा है. इससे लोगों को जहां सुविधा मिल रही है, वहीं पालिका इस कूड़े को अलग-अलग करने के बाद इसे बेच रही है. इससे पालिका को लाखों की आय भी मिल रही है. उन्होंने कहा कि नगर वासियों के सहयोग से पालिका आगे भी बेहतर कार्य करती रहेगी. नगर पालिका की अधिकारी सीमा रावत ने बताया कि नगर पालिका ने इस वर्ष कूड़े से सात लाख की आमदनी प्राप्त की है. पिछले वर्ष कूड़े से एक लाख की आय अर्जित हुई थी. उन्होंने बताया कि इस धनराशि को बोर्ड फंड में जमा किया जाता है और बोर्ड के जरिये नगर क्षेत्र के विकास पर पैंसा खर्च किया जाता है. जिससे नगर पालिका क्षेत्र में बेहतर विकास कार्य किये जा सकें.

ये भी पढ़ें-

Shravasti Fire News: श्रावस्ती में भीषण आग का तांडव, दो घायल और कई घर जलने से लाखों का नुकसान

Gwalior News: नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि कानूनों पर दिए बयान को लेकर दी सफाई, बोले- सरकार ने अच्‍छे कानून बनाए थे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस
फिर चर्चा में तमन्ना मलिक, बुर्के में कांवड़ लाने की तैयारी पर SDM कोर्ट का बड़ा आदेश
फिर चर्चा में तमन्ना मलिक, बुर्के में कांवड़ लाने की तैयारी पर SDM कोर्ट का बड़ा आदेश
देहरादून में डेंगू समय से पहले डेंगू की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
देहरादून में डेंगू समय से पहले डेंगू की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget