एक्सप्लोरर

रुद्रप्रयाग हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, प्रशासन को दिए ये निर्देश, 14 की हो चुकी है मौत

Rudraprayag Accident: रुद्रप्रयाग में शनिवार को हुए हादसे में कुल 14 लोग की मौत हो गई थी. जिस पर सीएम योगी ने दुख जताया. वहीं इस हादसे में यूपी के तीर्थयात्री भी शामिल थे.

Uttarakhand Accident News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शनिवार को तीर्थयात्रियों को ले जा रहा वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था. इसमें देर शाम तक 14 लोगों के मारे जाने की सूचना है, जिसमें उत्तर प्रदेश के भी यात्री शामिल हैं. 5 गंभीर रूप से घायल हैं तो 7 सामान्य घायल बताए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. साथ ही सीएम योगी ने मुख्यमंत्री कार्यालय और राहत आयुक्त कार्यालय को तत्काल स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर घायलों के समुचित उपचार और आवश्यक सुरक्षा सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए हैं. 

सीएम योगी ने इस हादसे पर शोक जताते हुए एक्स पर लिखा कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद व दुर्भाग्यपूर्ण है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.

गुरुग्राम से तुंगनाथ जा रहे थे तीर्थयात्री
जानकारी के मुताबिक वाहन गुरुग्राम से तुंगनाथ जा रहा था. इसमें कुल 26 लोग सवार थे. वाहन शनिवार को रुद्रप्रयाग मुख्यालय के समीप रैंतोली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. वाहन हाईवे से करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिसके चलते 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 लोगों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाया गया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक व्यक्ति की मृत्यु इलाज के दौरान हो गई. 2 मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है.  7 घायलों की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें एयर लिफ्ट किया गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में यूपी के कुल 11 तीर्थयात्री शामिल थे. जिसमें स्मृति त्रिपाठी, मोहिनी पांडे(प्रतापगढ़), स्मृति शर्मा(सोनभद्र), आकांक्षा(झांसी), की मौत हो गई. जबकि एयरलिफ्ट किए गए घायलों के नाम आदित्य (उत्तर प्रदेश) और छवि (झांसी, उत्तर प्रदेश)है. वहीं जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती घायलों के नाम वंदना शर्मा(जीबी नगर, उत्तर प्रदेश), महिमा त्रिपाठी(उत्तर प्रदेश), कु. शुभम सिंह(जीबी नगर, उत्तर प्रदेश), नमिता शर्मा(झांसी, उत्तर प्रदेश), लक्ष्य अग्रवाल (मथुरा, उत्तर प्रदेश)है. 

ये भी पढ़ें: गोरखपुर यूनिवर्सिटी में योग सप्ताह का शुभारंभ, योगाभ्यास कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget