एक्सप्लोरर

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में योग सप्ताह का शुभारंभ, योगाभ्यास कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन

UP News: गोरखपुर में योग सप्ताह का शुभारंभ किया 15 जून को कुलपति प्रो. पूनम टंडन के द्वारा किया गया. साप्ताहिक योग कार्यक्रम में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन योगाभ्यास कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 के अंतर्गत आयोजित साप्ताहिक योग कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया. इसका शुभारंभ कुलपति प्रो. पूनम टंडन और प्रोफेसर के द्वारा तारामंडल के नौका विहार स्थित वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के परिसर और वाटर बोट्स पर किया गया.

इस कार्यक्रम का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की इस वर्ष की थीम 'योग फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी' यानी 'स्वयं और समाज के लिए योग' के अनुरूप समाज के सभी वर्गों को इस महाअभियान से जोड़ने के लिए किया गया. थीम के अनुरूप योग सप्ताह के कार्यक्रम का शुभारंभ कर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने पूरे समाज को योग के बारे में जागरूक करने तथा इसे अपने जीवन शैली में अपनाने का संदेश गोरखपुर के आम जनमानस को दिया है. नौका विहार के निकट सैकड़ों लोगों के साथ योगाभ्यास कर कुलपति ने जनता को निरोग रहने का संदेश दिया.

क्या बोली कुलपति प्रो. पूनम टंडन
इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि योग के माध्यम से स्वयं व समाज के शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा कर उनका सशक्तिकरण किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी लोगों को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना है. इस कार्यक्रम के द्वारा जनमानस को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लोगों को योग का संदेश दिया गया. योगाभ्यास में कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी, अधिष्ठाता, छात्र कल्याण, प्रो. अनुभूति दुबे सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा शहर के नागरिकों ने सहभागिता की.

इस साप्ताहिक योग कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय की महायोगी गुरु श्री गोरक्षनाथ शोध पीठ में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से योगाभ्यास कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इसमें मधुमेह रोगियों के लिए योगासन एवं प्राणायाम पर डॉ. प्रफुल्ल चंद द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. इस प्रशिक्षण में मधुमेह से ग्रस्त रोगियों के लिए योगाभ्यास के तरीके सिखाए गए.

ये भी पढ़ें: DIG वाराणसी ने अधिकारियों से कहा- 'लोगों के मन में नए कानूनों को लेकर किसी तरह की गलतफहमी न हो'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget