एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: तीसरी बार हरिद्वार आ रहे हैं राष्ट्रपति कोविंद. दिव्य प्रेम सेवा मिशन के रजत जयंती समारोह में होंगे शामिल

दिव्य प्रेम सेवा मिशन के रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हरिद्वार पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में जिले की सुरक्षा वयवस्था बढ़ा दी गई है.

Haridwar: कुष्ठ रोगियों (Leprosy Patients) की सेवा में समर्पित उत्तराखंड के हरिद्वार (Haridwar) के दिव्य प्रेम सेवा मिशन (Divya Prem Seva Mission) की स्थापना के 25 साल पूरे होने जा रहे हैं. मिशन के रजत जयंती समारोह (Silver Jubilee Celebrations) में शिरकत करने लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) 27 मार्च को हरिद्वार पहुंच रहे हैं. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जहां आयोजकों में उत्साह है, वहीं प्रशासन (Administration) भी पूरे जोरशोर से तैयारियों में जुटा हुआ है.

हरिद्वार में नीलधारा के किनारे चंडी घाट पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन का मुख्यालय है. संस्था कुष्ठ रोगियों का इलाज और उनके बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय, पर्यावरण संरक्षण जैसे कई क्षेत्रों में 25 सालों से काम कर रही है. देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद खुद संस्था के संस्थापक सदस्य रहे हैं. साल 2017 में भी राष्ट्रपति दिव्य प्रेम सेवा मिशन के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. वहीं मिशन के 25 साल पूरे होने पर राष्ट्रपति एक बार फिर 27 मार्च को हरिद्वार पहुंचेंगे.

Uttarakhand News:उत्तराखंड का पहला कमर्शियल ड्रोन तैयार, कुछ मिनटों में कई हेक्टेयर भूमि पर कर सकता है स्प्रे

तीसरी बार हरिद्वार आ रहे हैं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
देश के राष्ट्रपति के हरिद्वार दौरे को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है. इसी कड़ी में शुक्रवार को डीएम विनय शंकर पांडेय और एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने बीएचईएल के हेलीपैड, गेस्ट हाउस और दिव्य प्रेम सेवा मिशन में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का हरिद्वार से खास लगाव है. राष्ट्रपति बनने के बाद महामहिम तीसरी बार हरिद्वार के दौरे पर आ रहे हैं. साल 2017 में अपने हरिद्वार दौरे पर राष्ट्रपति ने हर की पैड़ी पर गंगा पूजन किया था.

सुरक्षा के हैं सख्त इंतेजाम
राष्ट्रपति के हरिद्वार दौरे के दौरान, ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बलों को शुक्रवार को ब्रीफ किया गया. सुरक्षा में लगे सभी पुलिस बल को निर्धारित समय से तीन घंटे पहले ड्यूटी स्थल पहुंचने के साथ ही, ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. किसी भी अनहोनी घटना से बचने के लिए एयरपोर्ट और उसके आसपास के क्षेत्रों, ऊंचे भवनों की कांबिंग, चेकिंग की जा रही है. अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें:

Delhi Meerut Express Way Toll: दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर बंद होगी फ्री यात्रा, सफर के लिए देना होगा टोल, जानें कौन सी गाड़ी के लिए कितना होगा चार्ज

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget