एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: PRD स्थापना दिवस समारोह में सीएम धामी के सामने जवानों ने किया जमकर हंगामा, वीडियो वायरल

Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम पीआरडी स्थापना दिवस में पहुंचे थे, समारोह खत्म होने के बाद पीआरडी के जवान सीएम धामी के पास पहुंचे और उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया.

Pushkar Singh Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रांतीय रक्षा दल की स्थापना दिवस पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पीआरडी जवानों के लिए बड़ी घोषणाएं की. इस मौके पर सीएम धामी ने पीआरडी जवानों को विश्वास दिलाया कि वह राज्य सरकार के अभिन्न अंग हैं, लेकिन कार्यक्रम के दौरान पीआरडी जवान हंगामा करने लगे. यहां तक की अपना मांग पत्र लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंच गए. इस दौरान जवानों ने अपने ही विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

उत्तराखंड के प्रांतीय रक्षक दल पीआरडी का स्थापना दिवस पर पहुंचे सीएम धामी ने पीआरडी के जवानों को कई बड़ी सौगात दी. इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या भी मौजूद थी. कार्यक्रम संपन्न होने पीआरडी के तमाम जवान अचानक से आक्रामक होने लगे और जमकर नारेबाजी करने लगे. नारेबाजी देखते हुए सीएम धामी उनके पास पहुंचे और जवानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं दिखे.

सीएम धामी से की शिकायत

जवानों ने सीएम धामी से उनके विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, जिसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में जवान सीएम से शिकायत करते हुए नजर आ रहे हैं कि अधिकारी भ्रष्ट हैं. उनके विभाग में करप्शन फैला हुआ है. हर महीने विभाग की ओर से 570 रुपए काटे जा रहे हैं. इसके लिए बाकायदा आदेश भी जारी किया गया है. इस विभाग में पीआरडी जवानों के साथ अन्याय किया जा रहा है. उन्होंने मांग की उनके वेतन से हर महीने 570 रुपये कटना बंद होने चाहिए साथ ही साल में 300 दिन काम करने का आदेश जारी किए जाएं.

पीआरडी हिट संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीर सिंह रावत ने कहा कि वह राज्य आंदोलनकारी है. उन्होंने पीआरडी जवानों के हित के लिए दो-दो मुकदमे झेले हैं. अब वीर सिंह रावत ने अपने परिवार के साथ इच्छा मृत्यु दिए जाने की मांग तक की है. पीआरडी जवान ने कहा कि होमगार्ड की तरह उन्हें भी 28000 रुपये का वेतनमान और छुट्टियां दी जाए. पीआरडी जवानों को वर्तमान में 17100 रुपए वेतन दिया जा रहा है, इसको लेकर कई बार पीआरडी जवान सरकार के सामने अपनी बात उठ चुके हैं, लेकिन अभी तक इसका कोई हल नहीं निकला है. 

मुख्यमंत्री धामी के सामने हंगामा जब हुआ तो अधिकारियों के भी हाथ पैर फूल गए और अनुसरण में इन सभी पीआरडी जवानों को मौके से हटाया गया, लेकिन यह तब तक अपनी बात मीडिया के सामने और मुख्यमंत्री के सामने रख चुके थे. मुख्यमंत्री के सामने भ्रष्टाचार को लेकर इस तरह से पीआरडी जवान ने बात की अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

UP Politics: कांग्रेस से तल्खी के बीच 'इंडिया' गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- 'हमारा नया गठबंधन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने किया चोरी की घटनाओं का खुलासा, गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने किया चोरी की घटनाओं का खुलासा, गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार
Chandauli News: चंदौली में सपा की नेता गार्गी पटेल पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, मारपीट CCTV में कैद, 5 पर FIR
चंदौली में सपा की नेता गार्गी पटेल पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, मारपीट CCTV में कैद, 5 पर FIR
भूसे को लेकर आदेश जारी करने वाले BEO पर एक्शन, नोटिस जारी कर मांगा गया स्पष्टीकरण
भूसे को लेकर आदेश जारी करने वाले BEO पर एक्शन, नोटिस जारी कर मांगा गया स्पष्टीकरण
Baghpat News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, जिला आपूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
बागपत में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, जिला आपूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!
Bageshwar Baba on Fuel Saving | Janhit: पकड़ी गई बाबा की चोरी! | Dhirendra Krishna Shastri
Hamirpur Bridge Collapse News : पुल है या पत्ता..हवा से ही गिर गया? | CM Yogi | BJP | UP News
Sandeep Chaudhary: South में BJP के सफाया का प्लान तैयार? | Rahul Gandhi | INDIA Vs NDA | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Drishyam 3 BO Day 9 Worldwide: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
BPSC Recruitment 2026: बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
Embed widget