एक्सप्लोरर

UP Politics: कांग्रेस से तल्खी के बीच 'इंडिया' गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- 'हमारा नया गठबंधन...'

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव औरैया पहुंचे थे, जहां उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर खुलकर बात की, यहीं नहीं कांग्रेस से तल्खी के बाद इंडिया गठबंधन पर भी अपना पक्ष रखा है.

Akhilesh Yadav News:  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर से बीजेपी और योगी सरकार पर जोरदार हमला किया है. सपा अध्यक्ष ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था तो ऐसी है कि आपकी जेब खाली करा देगी और ऊपर से लाठी पड़ेगी वो अलग. यहां बीजेपी की मनमानी चल रही है. सपा अध्यक्ष ने इस दौरान इंडिया गठबंधन को लेकर भी बात की और कहा कि पीडीए नया गठबंधन है. 

औरैया जिले के एवराकटरा मे एक कार्यक्रम में पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा 2024 मे होने वाले लोकसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है. बीजेपी की जो गारंटी हैं महंगाई बढ़ाने की गारंटी है.. बीजेपी जो गारंटी देती है वो बेरोजगारी बढ़ाने की गारंटी देती है.. जब से बीजेपी की सरकार आई है तब से अन्याय हो रहा है. उसकी गारंटी है इस सड़क पर ट्रैफ़िक पुलिस से ज्यादा सांड दिखाई देंगे. गौशाला में गाय दफन है.. गंगा मइया साफ नहीं है.. बीजेपी की गारंटी है.. बिजली महंगी हो गई घर -घर बेरोजगार बैठे हैं. 

अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना
तीन राज्यों में मिली बीजेपी की जीत पर भी सपा मुखिया ने बयान देते हुए कहा कि ये बीजेपी के लोगों के लिए चिंता का विषय है. बीजेपी से समीक्षा बैठक करने वाले लोग यह कह रहे हैं कि ये परिवर्तन का वोट पड़ा है. सत्ता को हटाने का वोट पड़ा है और अगर सत्ता को हटाने का वोट अगर प्रदेश लेवल पर पड़ा है तो 24 में एक बार फिर सत्ता को हटाने के लिए वोट पड़ेगा. भाजपा को ये सोचना चाहिए कि ये परिवर्तन का वोट पड़ा है और अगर परिवर्तन होगा तो दिल्ली की सरकार जाएगी.

यूपी की तर्ज पर राजस्थान में भी बाबा मुख्यमंत्री बनें, इस सवाल के जवाब में सपा मुखिया ने कहा, अच्छी बात है, लेकिन प्रदेश ठीक चले.. ऐसा न हो 46 में 56 वाली बात कही जाए और अगर पूछा जाए 46 में 56 क्यों कहा तो आज भी उसकी सूची जारी नहीं है. उत्तर प्रदेश में निवेश का बड़ा सपना दिखाया था. जमीनी पर क्या पहुंचा क्या काम हुआ कुछ नहीं पता. 

UP Politics: सपा सांसद एसटी हसन ने लगाए गंभीर आरोप, चुनावी तैयारियों के बीच चढ़ा सियासी पारा

गठबंधन पर क्या बोले सपा अध्यक्ष
कांग्रेस और सपा के मध्य प्रदेश में टूटे गठबंधन के बाद उत्तर प्रदेश में क्या दोनों के बीच गठबंधन रहेगा, जिस पर सपा मुखिया ने कहा कि अब वह बात खत्म हो चुकी है और भविष्य में कैसे रणनीति बने, कैसे दलों को एक किया जाए.. बीजेपी का कैसे मुकाबला किया जाए. इस पर समाजवादी पार्टी के लोग काम करेंगे. इंडिया गठबंधन टूटने के बाद नया गठबंधन है PDA है और उसे मजबूत करना है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
FCRA बिल पर संसद में गरजे अखिलेश यादव, किया बड़ा दावा
FCRA बिल पर संसद में गरजे अखिलेश यादव, किया बड़ा दावा
अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?

Embed widget