एक्सप्लोरर

PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल करेंगे केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम के दर्शन, पीएम बनने के बाद छठवीं यात्रा

Uttarakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपनी उत्तराखंड यात्रा के दौरान करीब 34 सौ करोड़ की विकास योजनाओं की आधारशिला रखेंगे. वो केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में पूजा-अर्चना भी करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शुक्रवार को उत्तराखंड (Uttarakhand) जाएंगे. इस दौरान केदारनाथ (Kedarnath) और बद्रीनाथ (Badrinath) में पूजा-अर्चना भी करेंगे. इसके अलावा वो 34 सौ करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी अबतक पांच बार केदारनाथ की यात्रा कर चुके हैं. प्रधानमंत्री के रूप में वो पहली बार तीन मई 2017 को केदारनाथ गए थे. इस साल केदारनाथ धाम के कपाट 27 अक्तूबर को और बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को बंद होंगे.

प्रधानमंत्री की यात्रा का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री शुक्रवार सुबह करीब साढे आठ बजे केदारनाथ मंदिर पहुंचेंगे और वहां पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद वो करीब नौ बजे केदारनाथ रोपवे परियोजना का शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री का आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि पर भी जाने का कार्यक्रम है. अपनी इस यात्रा के दौरान वो मंदाकिनी और सरस्वती नदी के किनारे चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे.प्रधानमंत्री केदारनाथ से चलकर करीब साढ़े 11 बजे बद्रीनाथ पहुंचेंगे और वहां मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे. केदारनाथ में बनने वाला रोपवे 9.7 किलोमीटर लंबा होगा. यह गौरीकुंड को केदारनाथ से जोड़ेगा. इससे इन दोनों स्थानों की यात्रा का समय आधा घंटा ही रह जाएगा. अभी इस यात्रा में छह घंटे से अधिक का समय लगता है. 

केदारनाथ में नरेंद्र मोदी

केदारनाथ धाम में वायुसेना के भारी माल वाहक चिनूक हेलीकाप्टर से एटीवी वाहन पहुंचाया गया है. यह वही वाहन है, जिसमें सवार होकर प्रधानमंत्री केदारपुरी का दौरा करेंगे. प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने 90 के दशक में केदारनाथ धाम की यात्रा की थी. उस दौरान उन्होंने केदारनाथ मंदिर से दो किमी पहले गरूड़चट्टी स्थान पर योग साधना की थी.आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक कितनी बार केदारनाथ धाम की यात्रा पर गए हैं और अपनी इन यात्राओं के दौरान उन्होंने क्या-क्या किया है.

  • 3 मई 2017 - केदारनाथ धाम में दर्शन और पूजा की.
  • 19 अक्टूबर 2017 – केदारनाथ धाम में दर्शन और पूजा की, कई निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया.
  • 7 नवंबर 2018 – 2018 की दीपावली के दिन केदारनाथ धाम के दर्शन किए, पुनर्निर्माण के कार्यों का जायजा लिया.
  • 18 मई 2019 – लोकसभा 2019 का चुनाव प्रचार खत्म होने के अगले दिन केदारनाथ गए, गुफा में ध्यान किया.
  • 5 नवंबर 2021 – कई विकास परियोजनाओं की उद्घाटन और शिलान्यास.

ये भी पढ़ें

Congress President: मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर केशव प्रसाद मौर्य बोले- ना बनें परिवार का बंधक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget