एक्सप्लोरर

Tourist in Ayodhya: देसी-विदेशी पर्यटकों को लुभा रही है अयोध्या, राम मंदिर बन जाने के बाद और बढ़ेगी सख्या

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक देश के कोने-कोने से पर्यटकों का अयोध्या पहुंचना जारी है. सरकार के मुताबिक 2022 में जनवरी से अगस्त के बीच 2 करोड़ से अधिक भारतीय पर्यटकों ने अयोध्या की सैर की.

अयोध्या: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 2017 में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सरकार बनी थी. उसके बाद से अयोध्या (Ayodhya) का मान लगातार बढ़ता चला गया है. इसकी गूंज विदेशों तक में पहुंच रही है. देश-प्रदेश के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों के यहां आने का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है. सीएम योगी ने साढ़े 5 सालों में दीपोत्सव, पौराणिक स्थलों के नवनिर्माण और पुनरुद्धार की बदौलत अयोध्या में अध्यात्म, संस्कृति और विकास की नई राह बनाई है. इस पर भारत के बाहर से आए पर्यटक भी नतमस्तक हो रहे हैं. विदेशी पर्यटकों ने भी माना है कि अयोध्या अपने गौरवशाली अतीत के साथ समृद्धशाली वर्तमान की नई कहानी कह रहा है. दीपोत्सव ने भी अयोध्या में पर्यटन को नई उड़ान दी है.

योगी आदित्यनाथ की सरकार में अयोध्या

योगी सरकार बनने के बाद से अयोध्या ने न सिर्फ आध्यात्मिक, बल्कि सांस्कृतिक ऊंचाइयों को भी छुआ है. भव्य मंदिर राम मंदिर के निर्माण का काम भी प्रारंभ हो चुका है. इसके पूरा होने के बाद अयोध्या में देसी-विदेशी पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले अयोध्या का गौरव फिर लौटाने का संकल्प लिया था, वह आज फलीभूत होते दिख रहा है. अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव में आस्था का दीप जलाने लोग न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि देश के दूसरे राज्यों और विदेशों से भी पहुंच रहे हैं.  

विदेशी पर्यटकों को भा रही है अयोध्या

मार्च 2020 में कोरोना वायरस ने दुनिया को अपनी गिरफ्त में ले लिया. लेकिन उस साल जनवरी से मध्य मार्च तक 2600 से अधिक पर्यटक अयोध्या पहुंचे थे. वहीं 2022 के छह माह में 26 हजार 403 पर्यटक अयोध्या पहुंचे. अयोध्या में 2017 से अगस्त 2022 के बीच एक लाख 11 हजार 242 विदेशी पर्यटक पहुंचे हैं. फ्लोरिडा की मारिया मेडियना और जापान की योशी तोशी निकिता सितंबर में अयोध्या आई थीं. इन दोनों का कहना था कि राम की अयोध्या अब 'सुप्रीम' बन गई है. उत्तर प्रदेश की सरकार ने यहां की दशा बदल दी है. अयोध्या हर क्षेत्र में अब बदला-बदला सा है. हम भी राम मंदिर का निर्माण देखना चाहते हैं. इससे यहां पर निवेश भी करना चाहते हैं.

किस साल आए कितने पर्यटक

उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक देश के कोने-कोने से पर्यटकों का अयोध्या पहुंचना जारी है. सरकार के मुताबिक 2022 में जनवरी से अगस्त के बीच 2 करोड़ से अधिक भारतीय पर्यटकों ने अयोध्या की सैर की. सरकार के मुताबिक 2019 में भी यह संख्या 2 करोड़ से अधिक थी. आइए देखते हैं कि किस साल कितने देसी-विदेशी पर्यटक अयोध्या पहुंचे.

वर्ष  भारतीय पर्यटक

विदेशी पर्यटक

कुल पर्यटक
2017 1,78,32717  25141 1,78,57,858
2018 1,95,34,824 28335 1,95,63,159
2019 2,04,63,403    28321 2,04,91,724
2020 61,93,537 2611  61,96,148
2021 1,57,43,359   431 1,57,43,790
2022 2,21,12,402 26,403  2,21,38,805

ये भी पढ़ें

UPPCS Result 2021: यूपीपीसीएस 2021 में प्रयागराज के भाई-बहन की जोड़ी का जलवा, दोनों बने SDM, पूरे गांव में मना जश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
Lucknow: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
लखनऊ: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget