एक्सप्लोरर

Haldwani: घर में रहस्यमयी ढंग से बार-बार लग रही आग, दहशत में परिवार, आग की वजह जानने में छूटे बिजली विभाग के पसीने

Uttarakhand News: परिजनों का कहना है कि घर का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया है उसके बावजूद घर में आग लग रही है. उन्होंने कहा कि अलमारी, बेड और बेड के गद्दों में भी आग लग रही है.

Haldwani News: हल्द्वानी का एक परिवार इन दिनों दहशत के साए में जी रहा है. मामला शहर के तल्ला गोरखपुर (Talla Gorakhpur) का है, यहां रहने वाले उमेश पांडे (Umesh Pandey) के मकान में इन दिनों रहस्यमयी ढंग से आग (Fire) लग रही है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. घर के बिजली कनेक्शन काटने के बावजूद घर में जगह-जगह पर बार-बार आग लग रही है. आग लगने की वजह से पूरा डर के साए में जी रहा है. रात रातभर पूरा परिवार सो नहीं पा रहा है.

आग की वजह जानने में जुटा विद्युत विभाग

विद्युत विभाग और जिला प्रशासन इस रहस्यमयी आग की जांच पड़ताल में लग गया है. वहीं, पीड़ित परिवार का कहना है कि 8 नवंबर को ग्रहण और भूकंप के बाद उनके बिजली के बोर्ड में अचानक आग लग गई, आनन-फानन में परिवार के सदस्यों ने विद्युत विभाग को बुलाकर घर का कनेक्शन कटवा दिया, लेकिन कनेक्शन कटने के बाद भी घर में जगह-जगह लगे प्लास्टिक के बिजली के बोर्ड और तार फिर से अचानक जलने लगे.

पिछले आठ दिनों में 15-20 बार लग चुकी है आग

परिवार के सदस्यों का कहना है कि पिछले 8 दिनों से घर में जगह-जगह आग लग रही है. उन्होंने कहा कि लोहे की अलमारी और बेड के अंदर रखे कपड़ों के और बेड के गद्दों में भी आग लग गई है. पिछले 8 दिनों में घर में आग लगने की 15 से 20 घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन आग लगने की वजह अभी तक समझ में नहीं आई है. गृहणी सुचित्रा पांडे ने कहा कि बुधवार को घर के बाहर रखे कूलर में अचानक आग लग गई, जबकि कूलर में बिजली का कनेक्शन नहीं था. आग की घटना से भयभीत परिवार ने घर का पूरा सामान घर से बाहर निकालकर खुले में रख दिया है और उसकी चौकीदारी कर रहे हैं. वहीं मकान मालिक के बेटे कमल पांडे का कहना है कि आग लगने के बाद उससे निकलने वाले धुएं से अजीब सी बदबू आती है

मामले को लेकर क्या बोलीं सिटी मजिस्ट्रेट

इस पूरे मामले में सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह का कहना है कि घर में किन परिस्थितियों में आग लग रही है, इसकी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी पंतनगर विश्वविद्यालय की एक्सपर्ट टीम को दी जा रही है और टीम इस रहस्यमयी आग की घटना के विषय में जानकारी जुटाएगा.

यह भी पढ़ें:

Rampur: सपा नेता आजम खान को निर्वाचन आयोग से झटका, वोटर लिस्ट से नाम हटाने का आदेश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले...'
कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget