एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस का हंगामा, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप, BJP ने किया बचाव

Uttarakhand Monsoon Session 2025 के पहले दिन कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया. कांग्रेस नेताओं ने सरकार को जिला पंचायत चुनाव में हुई गड़बड़ी और वोट चोरी का आरोप लगाया.

उत्तराखंड में विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने जिला पंचायत चुनाव में हुए बवाल और वोट चोरी के आरोपों को लेकर सत्ता पक्ष के घेरना शुरू कर दिया है. कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा परिसर के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाया. 

कांग्रेस ने जिला पंचायत चुनाव में हुई धांधली को लेकर राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए और नैनीताल के डीएम और एसएसपी को हटाने की और सस्पेंड करने की मांग की. कांग्रेस ने कहा कि उत्तराखंड में भी गोलीबारी और गुंडाराज शुरू हो गया है जबकि ये प्रदेश शांत प्रदेश माना जाता था. 

कांग्रेस विधायकों ने सदन के बाहर किया प्रदर्शन

कांग्रेस विधायक तिलक राज बीहर ने इस दौरान कहा कि जिला पंचायत चुनाव के दौरान प्रदेश में जो गुंडाराज हुआ, चाहे वो आरक्षण बदलने की बात हो या जिला पंचायत चुनाव जीतने का हो, गोलियां चली, अपहरण हुए, वोट चोरी हुए, राहुल गांधी जी ने कहा कि ये वोट चोर हैं. उत्तराखंड में भी वोट चोरी हुए. 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में डीएम एसएसपी का नंगा नाच हुआ. खुद एसएसपी के सदस्यों को उठाकर ले गए. सरकार इस तरह से निकम्मेपन पर उतारू है कि कुछ सुनने को तैयार नहीं है. ये प्रदेश बिहार बनने जा रहा है. यहां पर भी वैसे ही गुंडाराज हो रहा है. ऐसा पहली बार हुआ है, जिसकी वजह से पूरे देश में उत्तराखंड को शर्मसार होना पड़ा है. 

कांग्रेस विधायक ने मांग की डीएम एसएसपी को बर्खास्त किया जाना चाहिए, कानून व्यवस्था सही की जाए. जहां-जहां लूटपाट हुई है गड़बड़ी हुई है वहां दोबारा पोलिंग हो. लोकतंत्र को साफ किया जाए.

सत्ता पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि ये संविधान की नहीं सुनते. ये संविधान और क़ानून का धता बताने का काम करते हैं. लेकिन, हम मुख्य विपक्षी दल के रूप में है. हम इन्हें संवैधानिक कर्तव्य याद दिलाते रहेंगे. 

राहुल गांधी ने बताया था कि सरकार कैसे वोट चोरी होती है. लेकिन, उत्तराखंड में जो हुआ वो चोरी नहीं वो तो लूट हुई. उत्तराखंड जैसे शांत प्रदेश में गोली चलाकर, अपहरण करके और लूटकर चुनाव जीता जाएगा तो उसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी. हम इसका विरोध सदन के बाहर भी कर रहे हैं भीतर भी करेंगे. 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का पलटवार

विपक्ष के इन तेवरों पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने भी पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने अपने समय में कोई काम नहीं किया. इसलिए अब सड़कों पर बैठकर दूसरों को काम करने से रोक रहे हैं. कांग्रेस पर रेखा आर्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष निराधार आरोप लगा रहा है. आपने जनता के लिए काम नहीं किया, इसलिए जनता ने आपको विपक्ष में बैठा दिया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर CEO नियुक्ति पर धार्मिक समिति का बड़ा बयान, रखी ये बड़ी शर्त
राम मंदिर CEO नियुक्ति पर धार्मिक समिति का बड़ा बयान, रखी ये बड़ी शर्त
'सपा वन डिस्टिक, वन माफिया...', सिद्धार्थनगर में विपक्ष पर बरसे CM योगी
'सपा वन डिस्टिक, वन माफिया...', सिद्धार्थनगर में विपक्ष पर बरसे CM योगी
गोरखपुर में CM योगी निकालेंगे भव्य तिरंगा यात्रा, 5 करोड़ घरों का लक्ष्य
गोरखपुर में CM योगी निकालेंगे भव्य तिरंगा यात्रा, 5 करोड़ घरों का लक्ष्य
स्वतंत्रता दिवस की शाम अयोध्या में निकलेगी रामलला की पालकी, तैयारियां तेज
स्वतंत्रता दिवस की शाम अयोध्या में निकलेगी रामलला की पालकी, तैयारियां तेज

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget