एक्सप्लोरर

Uttarakhand: अल्मोड़ा ​जेल से मोबाइल, सिम कार्ड, नकदी बरामद, प्रभारी अधीक्षक समेत 4 निलंबित

Dehradun News: जेल में बंद कैदियों के पास से तीन मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड, मादक पदार्थ तथा करीब 1.29 लाख रुपए नकद बरामद हुआ था.

Uttarakhand News: उत्तराखंड (Uttarakhand) के अल्मोड़ा कारागार (Almora Jail) में तलाशी अभियान के दौरान कैदियों के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड व नकदी बरामद होने के बाद जेल के प्रभारी अधीक्षक सहित चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है. प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बुधवार को बताया कि उत्तराखंड विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अल्मोड़ा कारागार में सोमवार को तलाशी के दौरान जेल में बंद कैदियों के पास से तीन मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड, मादक पदार्थ तथा करीब 1.29 लाख रुपए नकद बरामद हुआ था.

अशोक कुमार ने बताया कि इस पर गंभीर संज्ञान लेते हुए अल्मोड़ा जेल के प्रभारी अधीक्षक संजीव कुमार हयांकी सहित चार कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबित किए जाने वाले अन्य कर्मचारियों में प्रधान बंदीरक्षक शंकर राम आर्य और दो बंदी रक्षक प्रदीप मालिला व राहुल राय शामिल हैं. कुमार ने बताया कि अल्मोड़ा जेल से धमकियां, फिरौती आदि गतिविधियां चलने की सूचना हमारे पास पहले से थे और उनकी सर्विलांस चल रही थी. उसी के जरिए एसटीएफ को पता चला कि वहां आजीवन कारावास की सजा काट रहा अब्दुल करीम अपने गिरोह के माध्यम से किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने वाला है.

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि जानकारी मिली थी कि इसके लिए बिहार के चंपारण से दो शूटर मंगाए गए हैं और उनका उपयोग किसी बड़े व्यवसायी की हत्या या उसे उठाने के लिए होने वाला है. कुमार ने कहा कि इसीलिए इन दो शूटरों सहित चार बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ ही साथ अल्मोड़ा जेल पर भी छापा मारा गया.

एक ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि बिहार से आये इन दो शूटरों को हरिद्वार से पकड़ा गया था और उनके पास से हथियार भी बरामद हुए थे. रेकी करके सूचना उपलब्ध कराने और बदमाशों को शरण आदि दिलाने में हरिद्वार के मंगलौर से एक तथा एक अन्य को बहादराबाद से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि इस संबंध में जेल में कार्यरत एक ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है जिसके खाते में दस लाख रुपये अवैध रूप से स्थानांतरित हुए हैं. उन्होंने कहा कि जेल के अन्य कर्मचारी भी हमारी पूछताछ और जांच के दायरे में हैं. कुमार ने कहा कि गिरोह का सरगना कलीम मंगलौर का रहने वाला है. यह जेल बदलता रहता है और वहीं से फिरौती आदि गतिविधियां संचालित करने का प्रयास करता रहता है.

यह भी पढ़ें-

Explained: नेताओं को मिली लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत, प्रियंका गांधी और संजय सिंह हुए रिहा, जानें- मामले में अबतक क्या क्या हुआ

कांग्रेस के आक्रामक रुख से झुकी योगी सरकार, राहुल-प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget