एक्सप्लोरर

Explained: नेताओं को मिली लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत, प्रियंका गांधी और संजय सिंह हुए रिहा, जानें- मामले में अबतक क्या क्या हुआ

Lakhimpur Kheri News: प्रियंका गांधी वाड्रा और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को रिहा भी कर दिया गया है. अखिलेश यादव भी शाहजहांपुर से लखीमपुर के लिए रवाना हो सकते हैं.

Lakhimpur Kheri Violence: उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) ने आखिरकार विपक्षी दल के नेताओं को लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जाने की अनुमति दे दी है. इसके साथ ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanaka Gandhi Vadra) और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह (Sanjay Singh) को रिहा भी कर दिया गया है. प्रियंका गांधी अब राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के सीतापुर पहुंचने के बाद उनके साथ लखीमपुर के लिए रवाना होंगी. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शाहजहांपुर से लखीमपुर के लिए रवाना हो सकते हैं.

पंजाब और छत्तीसगढ़ के सीएम ने की प्रत्येक परिवार को 50-50 लाख देने की घोषणा

लखनऊ पहुंचे पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि उन्हें दुख है कि कातिलाना हमला पहले से नीति बनाकर, अनाउंसमेंट करके हुआ है. उन्होंने कहा कि पंजाब एग्रीकल्चर से चलता है. किसानों को मारा जाएगा तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मारे गए किसानों और पत्रकार के परिवार को 50-50 लाख रुपये देगी. उन्होंने कहा जैसे जलियांवाला बाग में जनरल डायर ने गोलियां चलवाई थी, वैसा ही यहां हुआ. छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि लखीमपुर में जो घटना हुई उससे पूरा देश दहल गया, किसान आक्रोशित हैं. छत्तीसगढ़ भी किसानों का प्रदेश है. छत्तीसगढ़ सरकार भी मारे गए किसानों और पत्रकार के परिजनों को 50-50 लाख देगी.

विपक्षी दल के नेता लगातार कर रहे थे विरोध प्रदर्शन

लखीमपुर में किसानों पर गाड़ी चढ़ा कर उन्हें कुचलने की घटना के बाद से ही लगातार विपक्षी दल के नेता लखीमपुर जाने की कोशिश में थे. लेकिन प्रदेश सरकार ने किसी को भी लखीमपुर नहीं जाने दिया. प्रियंका गांधी को सीतापुर में ही हिरासत में लिया गया और फिर अस्थाई जेल बनाकर उसमें रखा गया. इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. इससे पहले छत्तीसगढ़ और पंजाब के मुख्यमंत्री ने लखीमपुर जाने की कोशिश की लेकिन इनको अनुमति नहीं दी गई. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें वहां से बाहर भी नहीं निकलने दिया गया था. जिसके बाद वो एयरपोर्ट पर ही धरने पर बैठ गए थे. बाद में उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट से ही वापस लौटा दिया गया.

राहुल गांधी सीतापुर से प्रियंका के साथ जाएंगे लखीमपुर

राहुल गांधी लखनऊ पहुंच चुके हैं और अब सीतापुर पहुंचकर प्रियंका गांधी के साथ लखीमपुर के लिए रवाना होंगे. राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला व केसी वेणुगोपाल भी लखनऊ पहुंचे हैं.

सरकार की मंशा शांति व्यवस्था बनाये रखने की है- एडीजी

इस पूरे मामले पर उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने कहा की लखीमपुर में 3 अक्टूबर को दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 8 लोगों की मृत्यु हुई. स्थानीय प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए वहां मूवमेंट रेस्ट्रिक्ट किया था. अब 5-5 के ग्रुप में जाने की अनुमति दे दी गयी है. प्रशांत कुमार ने कहा कि अब जो लोग जाना चाहे जा सकते. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य सिर्फ शांति व्यवस्था बनाये रखने का है. किसी का मूवमेंट रेस्ट्रिक्ट करने की मंशा नही है.

विधायकों साथ लखीमपुर रवाना हुए सांसद संजय सिंह

सीतापुर में रिहा होते ही आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और यूपी के प्रभारी संजय सिंह अपनी पार्टी के विधायकों के साथ लखीमपुर के लिए रवाना हो गए. सांसद संजय सिंह के साथ दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा और पंजाब के 4 विधायक सीतापुर से लखीमपुर रवाना हुए हैं. वहां ये लोग पीड़ित परिजनों से मुलाकात करेंगे.

गृहमंत्री अमित शाह से मिले अजय मिश्रा, रखा अपना पक्ष

लखीमपुर मामले में आज केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. करीब 30 मिनट चली इस मुलाकात में लखीमपुर की पूरी घटना की जानकारी देने के साथ ही अपना पक्ष भी रखा. वहीं सूत्रों की माने तो भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अजय मिश्रा से इस्तीफा नही मांगेगा.

यह भी पढ़ें-

कांग्रेस के आक्रामक रुख से झुकी योगी सरकार, राहुल-प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति

Lakhimpur Kheri News LIVE: लखीमपुर खीरी हिंसा का जिम्मेदार कौन? तीन दिन बाद भी बना हुआ है सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'
इटावा एनकाउंटर पर अखिलेश का तंज, बोले- 'यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू'
इटावा एनकाउंटर पर अखिलेश का तंज, बोले- 'यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू'
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget