एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2022: चार धाम यात्रा को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की अहम बैठक, कोरोना के बाद इस बार भारी भीड़ जुटने की संभावना

Uttarakhand News: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आपदा प्रबंधन विभाग के साथ एक बैठक की.

Uttarakhand Latest News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में मंगलवार को आपदा प्रबंधन विभाग के साथ एक अहम बैठक की. इस संबंध में उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि चार धाम यात्रा शुरू होने वाली है, उससे संबंधित सभी तैयारियां हों जिसके लिए बैठक हुई है.

पिछले साल 17-18 अक्टूबर को आपदा आई थी जिसकी जानकारी हमें पहले मिल गई थी तो हमने अच्छे से तैयारी की थी जिससे जान माल को नुकसान नहीं हुआ था. आगे भी कोई घटना ना हो इसे लेकर बैठक हुई है.

तीन मई से शुरू होगी चार धाम यात्रा

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की शुरुआत 3 मई से होगी. कोरोना (Corona) की वजह से पिछले 2 साल से यात्रा का सफल संचालन नहीं हो पा रहा था, लेकिन इस बार यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है. सरकार के पास व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए करीब एक महीने का वक्त बचा है.

तीन मई को यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलेंगे और 6 मई को बाबा केदार के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खेल दिए जाएंगे. वहीं 8 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे. उससे पहले सरकार और शासन द्वारा यात्रा मार्गों समेत मंदिरों में हर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सरकार का संदेश देशभर में बेहतर जा सके.

यात्रा संचालन की जिम्मेदारी मंदिर समिति की भी है

यात्रा संचालन के लिए जितनी जिम्मेदारी सरकार और शासन की है उससे कहीं ज्यादा जिम्मेदारी मंदिर समिति के लोगों की भी है. क्योंकि पूजा -पाठ से लेकर हर व्यवस्थाओं को देखने की जिम्मेदारी मंदिर समिति के लोग के पास ही होती है. ऐसे में केदार बद्री मंदिर समिति ने भी श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं.

बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने यात्रा की तैयारियों को लेकर कहा कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि अधिकारियों और सम्बंधित एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि जो भी यात्री देश- विदेश से उत्तराखंड आ रहे हैं उनके साथ अतिथि देवो भव की भावना के साथ व्यवहार किया जाए. 

इसे भी पढ़ें:

UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख घोषित, कल से होंगे एग्जाम, जानें अन्य जरूरी डिटेल्स

UP Police SI Admit Card: इस दिन से आयोजित होगी पीईटी परीक्षा, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget