एक्सप्लोरर

देवभूमि की राजधानी देहरादून में लॉकडाउन जैसे हालात, घरों में कैद हुए लोग, पुलिस प्रशासन भी सतर्क

Uttarakhand News: देहरादून के सबसे पॉश इलाके केनाल रोड पर तेंदुए का आतंक बढ़ने के बाद पुलिस प्रशासन एक्शन में है. लोगों को अलर्ट किया जा रहा है और घर में रहने की हिदायत दी जा रही है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के लोग इन दिनों तेंदुए की दहशत के साये में जी रहे हैं. खौफ इतना है कि शाम ढलते ही सारी दुकानें बंद होने लगती हैं, लोग अपने घरों में छुप जाते हैं और सड़कें सुनसान हो जाती है. लोगों ने घर से बाहर निकलना भी कम कर दिया है. बहुत जरुरी हो तो ही वो बाहर जा रहे हैं. यही नहीं बच्चों को भी खेलने के लिए बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है. पुलिस मुनादी करके लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी कर रही है. 

दरअसल देहरादून व आसपास के इलाक़ों में इन दिनों तेंदुए के होने की वजह से आतंक ने लोगों को डरा दिया है. यहां आदमखोर तेंदुए जानवरों के साथ लोगों को भी अपना शिकार बना रहे हैं. पिछले दिनों तेंदुए ने एक 10 साल के बच्चे को निशाना बनाया, जिसकी वजह से बुरी तरह घायल हो गया, उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. 

देहरादून के सबसे पॉश इलाके केनाल रोड पर तेंदुए का आतंक बढ़ने के बाद पुलिस प्रशासन एक्शन में है. लोगों को अलर्ट किया जा रहा है. शाम के बाद घरों के दरवाजे बंद होने लगते हैं. डरे सहमे लोग घरों से नहीं निकल रहे. यहां पर तेंदुए ने अब तक कई गाय, भैंस, बकरी को भी अपना निवाला बनाया हैं. पुलिस प्रशासन भी इन घटनाओं को लेकर सतर्क है शाम ढलते ही लोगों के घर जाने की हिदायत दी जा रही है. 

जानवरों के हमलों में हुई बढ़ोतरी
उत्तराखंड में पिछले दो महीने में जंगली जानवरों के हमलों में तेज़ी देखी गई है. आंकड़ों के मुताबिक ये जानवर 11 लोगों की जान ले चुके हैं इनमें से 6 लोगों को तेंदुआ यानी गुलदार ने अपना शिकार बनाया है. इनमें से सबसे ज़्यादा घटनाएं नैनीताल, रामनगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर में देखने को मिली है. नैनीताल में 3 महिलाओं को बाघ मौत के घाट उतार चुका है. इनके अलावा बाघ, हाथी और भालू के हमले में 306 लोग घायल हो चुके हैं. 

सीएम धामी ने भी जताई चिंता
उत्तराखंड में गुलदार, टाइगर और हाथियों की संख्या तेजी से बढ़ी है. जंगलों में भोजन नहीं मिलने की वजह से गुलदार आबादी वाले इलाके में पहुंच रहे हैं. सीएम पुष्कर सिंह धामी भी इसे लेकर चिंता जता चुके हैं. सीएम ने वन विभाग को समस्या से निपटने के निर्देश दे दिए हैं. वन विभाग ड्रोन से खेतों की निगरानी कर रहा है. वहीं शहरी इलाके में तेंदुए खुले घूम रहे हैं ऐसे में लोगों की जान पर ख़तरा बना हुआ है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget