एक्सप्लोरर

Kedarnath News: केदारनाथ में क्यों हुआ हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार, यहां जानें इसकी पूरी जानकारी

Kedarnath News: उत्तराखंड के केदारनाथ में गौरीकुंड के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया. जिसमें 7 लोगों की जान चली गई है.इस दुर्घटना के बारे में विस्तार से पूरी जानकारी के बारे में जानते हैं.

Kedarnath News: केदारनाथ के गौरीकुंड में आज सुबह एक हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया है. इस हादसे में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई है वहीं दुर्घटना के बाद एनडीआरफ की टीम बचाव कार्य और मलवे को हटाने में लगी हुई हैं.

वहीं इस दुर्घटना को लेकर कई जानकारियां भी सामने आई है वहीं इन सभी बातों के साथ उत्तराखंड में इससे पहले भी हुई ऐसी ही हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं की जानकारी प्रदान करेंगे.

केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे पर एक नजर
केदारनाथ के पास गौरीकुंड में रविवार सुबह करीब 5 बजकर 20 मिनट पर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में पायलट समेत सभी 7 यात्रियों की मौत हो गई. जबकि मृतकों में महाराष्ट्र का 2 साल का बच्चा भी शामिल है. ये हेलिकॉप्टर श्रद्धालुओं को केदारनाथ मंदिर से गौरीकुंड ला रहा था. खराब मौसम को प्रारंभिक रूप से इस हादसे की वजह माना जा रहा है. बता दें ये हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का बताया जा रहा है.

बता दें इस दुर्घटना में  अपनी जान गंवाने वाले मृतकों में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के 2-2, और उत्तराखंड व गुजरात के 1-1 यात्री शामिल हैं. वहीं पायलट राजवीर सिंह चौहान, जयपुर, राजस्थान के निवासी थे. घटना के बाद NDRF और SDRF की टीमें गौरीकुंड से रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भेजी गईं हैं

गढ़वाल आईजी ने क्या बताया?
इस हेलीकॉप्टर हादसे के बाद IG गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि आग में झुलसने से शवों की पहचान करने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि मृतकों के शव DNA टेस्ट के बाद ही परिजनों को सौंपे जाएंगे

फिलहाल इस घटना को देखते हुए चार धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है. जिसको लेकर उत्तराखंड के सीएम धामी ने भी कड़े निर्देश दिए हैं और घटना की जांच शुरू करने के लिए भी कहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हेली सेवाओं को लेकर सख्त नियम बनाए जाएंगे, जिसमें तकनीकी जांच और मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य होगा.

केदारनाथ में अब तक के हेलिकॉप्टर हादसे
· 7 जून 2025— सड़क पर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई
· 8 मई 2025— उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत की खबर.
· 17 मई— को केदारनाथ में एयर एम्बुलेंस क्रैश
· 24 मई 2024—हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग
· 18 अक्टूबर 2022—आर्यन एविएशन हेलीकॉप्टर क्रैश,7 की मौत
· 23 सितंबर 2019—हेलीकॉप्टर हादसा, 6 यात्री सुरक्षित बचाए गए

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर हुए इतने हादसे
· 15 जून 2025—गौरीकुंड—पायलट समेत 7 की मौत
· 7 जून 2025, रुद्रप्रयाग—इमरजेंसी लैंडिंग, कोई हताहत नहीं
· 8 मई 2025, उत्तरकाशी—पायलट समेत 6 की मौत
· 24 मई 2024, सिरसी—इमरजेंसी लैंडिंग, 6 लोग बाल-बाल बचे
· 2 अक्टूबर 2023, गुप्तकाशी—इमरजेंसी लैंडिंग, 6 लोग बाल-बाल बचे
· 23 अप्रैल 2023, केदारनाथ—टेल रोटर से कटकर 1 की मौत
· 18 अक्टूबर 2022, गरुड़चट्टी—पायलट समेत 7 की मौत
· 23 सितंबर 2019, केदारनाथ—लैंडिंग के दौरान क्रैश, 7 लोग बाल बाल बचे
· 23 अगस्त 2019, उत्तरकाशी—आपात लैंडिंग, पायलट जख्मी
· 21 अगस्त 2019, उत्तरकाशी—पायलट समेत 3 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
Varanasi Weather Today: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget