एक्सप्लोरर

Uttarakhand Rain: भारी बारिश के बाद पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम हुआ साफ, जमकर आनंद ले रहे पर्यटक

मसूरी में बारिश होने के बाद किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है. तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है जिससे मसूरी में एकाएक ठंड बढ गई.

Mussoorie News: 18 अक्टूबर को मौसम विभाग के अलर्ट के बाद पहाड़ों की रानी मसूरी में दिनभर बारिश होती रही, वहीं 19 अक्टूबर को मौसम पूरी तरीके से साफ हो गया. आज चटक धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई. मसूरी में मौजूद पर्यटक सुहावने मौसम का जमकर लुफ्त उठाते हुए नजर आए. मसूरी में बारिश होने के बाद किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है. पर्यटक मसूरी माल रोड के साथ मसूरी कंपनी गार्डन, गनहिल, लाल टिब्बा, कैम्पटी फॉल आदि पर्यटन स्थलों पर पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य के साथ सुहावने मौसम का जमकर लुफ्त उठाते हुए नजर आए. 

स्थानीय व्यापारी आशीष गर्ग और एके सिंह ने बताया कि पिछले 2 दिनों की बारिश के अलर्ट के बाद मसूरी में पर्यटकों की आमद कम हुई है परंतु मंगलवार को मौसम पूरी तरीके से साफ हो गया और धूप होने से मौसम काफी सुहावना हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक जमकर लुफ्त उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जहां पूरे उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद काफी तबाही मची है वहीं मसूरी पूरी तरीके से सुरक्षित है. यहां पर कोई नुकसान नहीं हुआ है. 18 अक्टूबर को दिन भर हल्की बारिश रही जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई जिससे मसूरी में एकाएक ठंड बढ गई थी. इससे बचने के लिये लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा था.

हेलीकॉप्टर से आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं सीएम

वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं मंडल में हुई बारिश के बाद हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए हेलीकॉप्टर से आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर वार्ता कर प्रदेश में हुए नुकसान के बारे में बात की. सीएम धामी द्वारा सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचाव कार्य में तेजी लाई जाए. इसको लेकर एनडीआरएफ-एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और पुलिस संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

किस सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं डिप्टी सीएम केशव मौर्य, जानें- विकल्प के तौर पर कौन सी दो सीटें हैं?

UP Election 2022: यूपी में 40% महिलाओं को टिकट देगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव के प्रभारी बनाए गए विनोद तावड़े
UP चुनाव के प्रभारी बनाए गए विनोद तावड़े
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget