एक्सप्लोरर

H3N2 Influenza: उत्तराखंड में इन्फ्लूएंजा से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी, जानिए क्या होते हैं इसके लक्षण

Uttarakhand H3N2 Influenza News: उत्तराखंड में सीजनल इंफ्लूएंजा वायरल को लेकर सरकार ने जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया है. इसमें बीमारी के बचाव और उसके प्रभावी रोकथाम संबंधी निर्देश दिए गए हैं.

Uttarakhand H3N2 Influenza: उत्तराखंड (Uttarakhand) में सीजनल इंफ्लूएंजा वायरल को लेकर सरकार सतर्क हो गई है. सोमवार को शासन ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया है. इसमें इस बीमारी के बचाव और प्रभावी रोकथाम संबंधी निर्देश दिए गए हैं. अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर की ओर से जारी पत्र के मुताबिक सीजनल इंफ्लूएंजा (एच1एन1, एच3एन2 आदि) से बचाव के निर्देश दिए गए हैं.

सभी जिला, बेस और संयुक्त चिकित्सालयों में इलाज के लिए आइसोलेशन बेड, वार्ड, आईसीयू और वेंटिलेटर आदि की व्यवस्था करने को कहा गया है. इंफ्लूएंजा के मामले में रोगी की पहचान, त्वरित उपचार और मरीज को गंभीर हालत में रेफर करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. इसमें यह भी कहा गया है कि उपचार के साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जाए. वहीं सरकार में पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने भी लोगों से इस वायरल से बचाव के लिए मास्क का उपयोग करने को कहा है.

करें मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग

इसके साथ- साथ उन्होंने राज्य में आने वाले पर्यटकों से अपील करते हुए कहा है कि प्रदेश में घूमने आने वाले पर्यटक भी सीजनल इंफ्लूएंजा वायरल से बचाव के लिए मास्क पहने और सेनेटाइजर का उपयोग करें. उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल भारी संख्या में लोगों के आने की उमीद है. ऐसे में इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 के बढ़ते खतरे को देखते हुए पहले से ही एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं.

वायरस से ग्रसित होने के लक्षण

-एक सप्ताह या इससे अधिक दिन तक बुखार होना.
-नाक से पानी आना.
-सिर में दर्द बना रहना.
-उल्टी जैसा महसूस होना.
-भूख में  कमी होना.
-शरीर में दर्द बना रहना.
-तेज बुखार भी होना.
-काफी समय तक खांसी आना.
-बलगम की परेशानी बढ़ना.

UP में वायरस H3N2 के बढ़ रहे मामले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन, आप भी रखे इन बातों का ख्याल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती जी आईं लेकिन... सीएम योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज
मायावती जी आईं लेकिन... सीएम योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज
मेरठ: पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री टॉर्चर, किसान नेताओं ने लगाए आरोप
मेरठ: पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री टॉर्चर, किसान नेताओं ने लगाए आरोप
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत

वीडियोज

Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget