एक्सप्लोरर

30 जून को उत्तराखंड सरकार लॉन्च करेगी मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, जानें आखिर क्या है ये स्कीम

उत्तराखंड सरकार अपनी महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना इस महीने आखिर 30 जून को लान्च करेगी. इसके जरिये महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है.

देहरादून: उत्तराखंड में 30 जून से मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना की शुरुआत होने जा रही है. योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत करेंगे, जिसका शुभारंभ प्रदेश के सभी 13 जिलों में किया जायेगा. महिला सशक्तिकरण और बाल विकास की दिशा में राज्य सरकार एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

वर्चुअल जुड़ेंगे लाभार्थी 

30 जून से शुरू हो रही मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना से लाभार्थियों को पहले चरण में वर्चुअल जोड़ा जायेगा, जिसके लिए अभी तक तक़रीबन 16 हजार से ज्यादा आवेदन हो चुके हैं. योजना के शुभारम्भ के दौरान 16,929 लाभर्थियों को वर्चुअल जोड़कर उन्हें महालक्ष्मी किट दी जाएगी. योजना के शुभारम्भ के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य देहरादून में योजना का शुभारम्भ करेंगे. 

किसको मिलेगा लाभ 

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रसव के दौरान माँ और शिशु कन्या को लाभ देना है. योजन के मधयम से मां और शिशु कन्या को एक किट उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमे माँ और बच्चे के लिए सभी जरूरी सामान होगा. किट में वो सभी चीजे होंगी जो प्रसव के दौरान जरूरी होती है. अक्सर ये देखा गया है कि कन्या का जन्म होने पर जच्चा-बच्चा की देख भाल में उपेक्षा की जाती है, इसी खाई को पाटने के लिए मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना की शुरुआत की जा रही है. 

आवेदन के लिए जरूरी डाक्यूमेंट
योजना का लाभ लेने के लिए आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पंजीकरण करना होगा. पंजीकरण के बाद ही आपको योजना का पूरा लाभ मिल सकेगा, जिसके लिए माता-शिशु कार्ड की प्रति, संस्थागत प्रसव प्रमाण पत्र, या आशा वर्कर द्वारा जारी प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्ट्री की प्रति, आयकरदाता न होने का प्रमाण पत्र जैसे डाक्यूमेंट होने चाहिए. 

क्या कहा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने 

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि, योजना का जी ओ अप्रैल में जारी हो चुका था. लेकिन कोविड की वजह से योजना शुरू नहीं हो पाई थी, अब इस योजना की शुरुआत की जा रही है जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में  काफी कारगर साबित होगी. जिसमें प्रसव के दौरान महिलाओं और कन्या शिशु को किट के माध्यम से जरूरी सामान उपलब्ध कराए जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, लिंगानुपात में आ रही कमी की दिशा में भी योजना महत्वपूर्ण साबित होगी. उत्तराखंड में बालिकाओं का अनुपात एक हजार बालकों पर 950 बालिकाओं  का है. उन्होंने कहा कि महालक्ष्मी योजना के माध्यम से इस अनुपात को बराबर-बराबर किया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

प्रयागराज में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी और सपा में सीधी लड़ाई, दोनों के पास नहीं है बहुमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
झांसी में लगे पोस्टर पर विवाद, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा
झांसी में लगे पोस्टर पर विवाद, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा
सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई
सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget