एक्सप्लोरर

प्रयागराज में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी और सपा में सीधी लड़ाई, दोनों के पास नहीं है बहुमत

प्रयागराज में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिये बीजेपी और समाजवादी पार्टी में सीधी लड़ाई है. वहीं, दोनों के पास बहुमत नहीं लेकिन निर्दलीय और छोटी पार्टियां बड़ी भूमिका निभाएंगी.

प्रयागराज:  संगम नगरी प्रयागराज में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज दो उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किये. यहां आज समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार मालती यादव और बीजेपी के प्रत्याशी वीके सिंह ने नामांकन किया. प्रयागराज में पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी में सीधे मुकाबला होगा. नामांकन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे. इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया गया. सपा और बीजेपी दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवारों ने चार-चार सेटों में अपने पर्चे दाखिल किये. 

छोटी पार्टियों के हाथ रहेगी चाभी

दोनों ही पार्टियां जीत के बड़े -बड़े दावे कर रही हैं. हालांकि, दोनों में किसी के पास भी बहुमत नहीं है. दोनों उम्मीदवार बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे हैं. ऐसे में निर्दलीय व दूसरी पार्टियों के ज़्यादातर सदस्यों को जो भी अपने पाले में लाने में कामयाब होगा, जीत का सेहरा उसी के सिर बंधेगा. प्रयागराज में जिला पंचायत की चौरासी सीटें हैं. आज की तारीख में बीजेपी के पास तीस और सपा के पास अटठाइस सदस्य हैं. बीएसपी -अपना दल एस के चार -चार, कांग्रेस- आम आदमी पार्टी और एमआईएम के दो -दो सदस्य जीते हैं. दर्जन भर से ज़्यादा निर्दलीय भी चुनाव जीते हैं. ऐसे में सत्ता की चाभी निर्दलीयों व छोटी पार्टियों के सदस्यों के ही हाथ रहेगी. ऐसे में बहुमत का आंकड़ा जुटाने और जीत हासिल करना किसी भी पार्टी व उम्मीदवार के लिए कतई आसान नहीं होगा. 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की प्रतिष्ठा दांव पर

प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत बीजेपी के कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है. हालांकि, समाजवादी पार्टी भी यहां ज़ोर शोर से मैदान में हैं, ऐसे में कहा जा सकता है कि, प्रयागराज में अपना अध्यक्ष बनाना बीजेपी के लिए किसी टेढ़ी खीर से कम नहीं होगा. बीजेपी उम्मीदवार वीके सिंह ने जीत का दावा किया है तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मालती यादव ने चुनाव में सत्ता के दुरूपयोग का आरोप लगाया है.  

ये भी पढ़ें.

बीजेपी-सपा ने आखिरी दिन घोषित किये जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी, स्वप्निल वरुण-राजा दिवाकर में टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget