एक्सप्लोरर

विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ा सकती है उत्तराखंड सरकार

उत्तराखंड में चुनाव से पहले पंचायत प्रतिनिधियों को सरकार खुश कर सकती है. फिलहाल जो मानदेय पंचायत प्रतिनिधियों को दिया जा रहा है वो 2017 में तय किया गया था.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी की जा सकती है. इसके लिए प्रदेश भर के पंचायत प्रतिनिधि सरकार पर दबाव बना रहे हैं ताकि चुनाव के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी हो सके.

उत्तराखंड में चुनाव से पहले पंचायत प्रतिनिधियों को सरकार खुश कर सकती है जिसका फायदा सरकार को चुनाव में भी मिल सकता है. उत्तराखंड में तकरीबन 8000 ग्राम पंचायतें हैं. इनमें से अधिकतर में बीजेपी के प्रधान हैं. इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत प्रमुख समेत तमाम ऐसे महत्वपूर्ण पद है जो चुनावों के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. चुनावों की स्थिति को देखते हुए पंचायत प्रतिनिधि सरकार पर दबाव बना रहे हैं कि उनका इस मौके पर मानदेय बढ़ जाए.

उत्तराखंड जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री व पंचायती राज मंत्री से बात हो चुकी है जिनसे आग्रह किया गया है कि पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी की जानी चाहिए क्योंकि कई पंचायत प्रतिनिधियों को बैठकों के आधार पर मानदेय मिलता है. तो वहीं ग्राम प्रधान को 15 सौ रुपए, जिला पंचायत अध्यक्ष को 10 हजार मानदेय दिया जाता है.

सरकार अलग से बजट जारी नहीं करती

उत्तराखंड में पंचायत प्रतिनिधियों को मानदेय देने की व्यवस्था है. इसके लिए सरकार अलग से बजट जारी नहीं करती बल्कि पंचायतों को मिलने वाले राज्य के बजट से ही इसकी व्यवस्था की जाती है. फिलहाल जो मानदेय पंचायत प्रतिनिधियों को दिया जा रहा है वो 2017 में तय किया गया था. वहीं पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडे का कहना है कि पंचायत प्रतिनिधि विकास की मुख्य रीढ़ होते हैं इसलिए उनकी जो भी समस्या है उनका तत्काल समाधान किया जाएगा.

फिलहाल यह व्यवस्था है

जिला पंचायत अध्यक्ष- 10 हजार रुपये
जिला पंचायत उपाध्यक्ष- 5 हजार रुपये
जिला पंचायत सदस्य- 1000 
क्षेत्र पंचायत प्रमुख- 6 हजार रुपये
उप प्रमुख- 1500
क्षेत्र पंचायत सदस्य- 500
ग्राम प्रधान- 1500 
उपप्रधान- 500

ये भी पढ़ें-

यूपी चुनाव 2020: अखिलेश यादव के 400 सीटों के दावे पर बीजेपी का पलटवार, कहा- 'सपा को 40 सीटें बचाने की चुनौती है'

शराब पीने से मना करने पर नशेबाज पति ने सिलबट्टे से कुचलकर पत्नी की हत्या की, खुद पहुंच गया थाने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget