एक्सप्लोरर

Global Investors Summit Highlights: 'ये दशक उत्तराखंड का है', ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पीएम मोदी बोले- यहां करें डेस्टिनेशन वेडिंग

Global Investors Summit Dehradun Highlights: पीएम मोदी आज देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की शुरूआत की है. यहां लीजिए इस इवेंट की हर अपेडट.

Key Events
Uttarakhand Global Investors Summit Live Updates PM Modi CM Pushkar Singh Dhami Dehradun News Global Investors Summit Highlights: 'ये दशक उत्तराखंड का है', ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पीएम मोदी बोले- यहां करें डेस्टिनेशन वेडिंग
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट लाइव

Background

Uttarakhand Global Investors Summit Highlights: दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 आज यानी शुक्रवार (8 दिसंबर) से देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान में शुरू हो रहा है. उत्तराखंड सीएमओ ने कहा कि समिट के मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. 

समिट को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश से एक ओर जहां रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे, वहीं दूसरी ओर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी. 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए "उत्तराखंड ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023" का आयोजन किया जा रहा है. इकोलॉजी और इकॉनमी का समन्वय बनाते हुए इस निवेश को धरातल पर उतारा जाएगा. जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अधिक अवसर सृजित होंगे. 

सीएम ने कहा कि इससे प्रदेश के विकास को अभूतपूर्व गति मिलने के साथ ही यहां की आर्थिक स्थिति को भी नई मजबूती प्राप्त होगी. देश-विदेश से उत्तराखंड ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट -2023 के लिए देवभूमि पधारने वाले सभी निवेशक महानुभावों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन. 

दो दिवसीय इन्वेस्टर्स समिट के चलते देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में विद्यालय बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं. इन्वेस्ट समिट के चलते को ट्रैफिक रूट भी बदले गए हैं. ट्रैफिक को 2 दिनों के लिए डायवर्ट किया गया है. जिला प्रशासन ने 8 और 9 दिसंबर को देहरादून, विकासखंड सहसपुर, डोईवाला, रायपुर और विकासनगर क्षेत्र के अंतर्गत सभी शासकीय अशासकीय निजी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है.

गौरतलब है कि उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के तहत राज्य सरकार अब तक 3 लाख करोड़ रुपये के निवेश एमओयू पर हस्ताक्षर कर चुकी है. इस समिट को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंदन, यूएई का दौरा भी किया था और लोगों को उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया था.

 

14:50 PM (IST)  •  08 Dec 2023

Global Investors Summit Live: भारत के नेचर और हेरिटेज दोनों से ही दुनिया को परिचित कराया जाए

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स में पीएम मोदी ने कहा आज भारत को देखने के लिए भारतीयों और विदेशियों दोनों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है. हम पूरे देश में थीम बेस्ड टूरिज्म सर्किट तैयार कर रहे हैं. कोशिश ये है​ कि भारत के नेचर और हेरिटेज दोनों से ही दुनिया को परिचित कराया जाए. इस अभियान में उत्तराखंड, टूरिज्म का एक सशक्त ब्रांड बनकर उभरने वाला है.

13:10 PM (IST)  •  08 Dec 2023

Global Investors Summit Live: महिलाओं को लखपति बनाने का सपना- पीएम

पीएम ने कहा कि मेरा एक संकल्प है, आने वाले कुछ समय में इस देश में 2 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाने के लिए मैंने 'लखपति दीदी' अभियान चलाया है. हाउस ऑफ हिमालय ब्रांड से 2 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाने का काम तेजी से पूरा हो जाएगा.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget