एक्सप्लोरर

Uttarakhand: उत्तराखंड में निवेश लाने के लिए सीएम धामी आज UAE के लिए होंगे रवाना, जानें- कार्यक्रम

Pushkar Singh Dhami UAE Visit: उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी आज अपने तीन दिवसीय दौरे के लिए यूएई रवाना होंगे.

Pushkar Singh Dhami News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  (Pushkar Singh Dhami) आज यानी सोमवार को अपने तीन दिवसीय दौरे के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए रवाना हो रहे हैं. सीएम धामी के साथ यहां एक उच्चस्तरीय टीम भी जा रही है. इस दौरान सीएम धामी दिसंबर महीने में होने वाली उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 (Uttarakhand Global Investors Summit) में निवेशकों को आमंत्रित करेंगे. उनका ये दौरा काफी व्यस्त रहने वाला है. इस दौरान वो एक रोड शो में भी हिस्सा लेंगे. 

उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी आज 16 अक्टूबर को यूएई के लिए रवाना होंगे, इस दौरान वो दुबई के कई औद्योगिक समूहों के साथ बैठक करेंगे और उन्हें उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आने का न्योता देंगे. 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री दुबई में कई औद्योगिक समूहों के साथ बी2जी बैठक करेंगे. इसके बाद वो शाम को एक रोड शो में भी हिस्सा लेंगे. 18 अक्टूबर को अबू धाबी में अबू धाबी चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ उनकी बैठक है. इसके अलावा मुख्यमंत्री इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (अबू धाबी चैप्टर) के सेमिनार को भी संबोधित करेंगे.

दिसंबर में देहरादून में आयोजित होगी समिट

देहरादून में दिसबंर महीने में एक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होने जा रही है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खुद इस समिट के प्रचार और प्रसार की जिम्मेदारी ले रखी है. सीएम धामी इस समिट में इनवेस्टर्स को शामिल होने का न्योता दे रहे हैं. दुबई दौरे से पहले उन्होंने सितंबर के आखिर सप्ताह में इंग्लैड का भी दौरा किया था. इस दौरान भी उन्होंने यूके के कई बड़े उद्योगपतियों के साथ मुलाकात की और फिर बर्मिंघम में भी उन्होंने एक रोड शो में हिस्सा लिया था.

सीएम धामी के इंग्लैंड दौरे के दौरान 12,500 करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए गए हैं. इधर देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं. इसके लिए देहरादून के दून बिजनेस पार्क में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी दफ्तर खोला गया है. 

Chardham Yatra 2023: केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट के शीतकाल के लिए इस दिन होंगे बंद, सामने आई तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिशन-27 को लेकर उत्तराखंड BJP की बैठक, चुनाव को लेकर बनी रणनीति
मिशन-27 को लेकर उत्तराखंड BJP की बैठक, चुनाव को लेकर बनी रणनीति
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
Embed widget