एक्सप्लोरर

38वें नेशनल गेम्स में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन, यूपी-राजस्थान और पंजाब को भी छोड़ दिया पीछे

Uttarakhand News: 38वें नेशनल गेम्स में बॉक्सिंग के अलावा उत्तराखंड के खिलाड़ी अन्य खेलों में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. खिलाड़ी बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी जैसे खेलों में भी पदक जीत रहे हैं.

Uttarakhand 38th National Games: उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 38वें नेशनल गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है. बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने आज शुक्रवार (7 फरवरी) को तीन गोल्ड और दो सिल्वर पदक जीतकर प्रदेश को पदक तालिका में 10वें स्थान तक पहुंचा दिया है. इस उपलब्धि के साथ उत्तराखंड ने यूपी, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल जैसे बड़े राज्यों को पीछे छोड़ दिया है.

उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 44 पदक अपने नाम कर लिए हैं. इनमें 8 गोल्ड, 19 सिल्वर और 17 कांस्य पदक शामिल हैं. यह पहली बार है, जब उत्तराखंड ने नेशनल गेम्स में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है और शीर्ष 10 में जगह बनाई है. आज हुए बॉक्सिंग मुकाबलों में उत्तराखंड के तीन खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीते, जबकि दो खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल हासिल किए. बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अपने दमदार पंच से विरोधियों को मात देकर प्रदेश के लिए गौरव हासिल किया.

नेशनल गेम्स में बॉक्सिंग के अलावा उत्तराखंड के खिलाड़ी अन्य खेलों में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. राज्य के एथलीट्स, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग और तीरंदाजी जैसे खेलों में भी पदक जीत रहे हैं, जिससे उत्तराखंड की पदक तालिका लगातार बढ़ रही है.

उत्तराखंड के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और राज्य सरकार में उत्साह का माहौल है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है. उन्होंने खिलाड़ियों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया, ताकि वे भविष्य में भी देश और राज्य का नाम रोशन कर सकें.

उत्तराखंड के खिलाड़ी अब और भी पदक जीतने के लिए तैयार हैं. आने वाले दिनों में होने वाली प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड के खिलाड़ियों से और शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है. अगर इसी तरह प्रदर्शन जारी रहा तो उत्तराखंड अपनी स्थिति और मजबूत कर सकता है. प्रदेश के खिलाड़ियों की मेहनत और संघर्ष का यह नतीजा है कि उत्तराखंड ने नेशनल गेम्स में खुद को एक मजबूत खेल राज्य के रूप में स्थापित किया है. अब देखना होगा कि आगे के मुकाबलों में उत्तराखंड कितने और पदक अपने नाम कर पाता है.

दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार? रिजल्ट से पहले अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव ने की बड़ी भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
झारखंड में लाठीचार्ज पर अखिलेश के सांसद बोले- कीमत चुकानी पड़ेगी...
झारखंड में लाठीचार्ज पर अखिलेश के सांसद बोले- कीमत चुकानी पड़ेगी...
सपा ने फिर इकट्ठा किया चंदा, संसद परिसर में चढ़ावा चोरी के विरोध में प्रदर्शन
सपा ने फिर इकट्ठा किया चंदा, संसद परिसर में चढ़ावा चोरी के विरोध में प्रदर्शन
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget