एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: मंत्री गणेश जोशी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- प्रदेश का भविष्य बीजेपी सरकार में ही सुरक्षित

Uttarakhand Assembly Election 2022: कैबिनेट मंत्री और मसूरी से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने कांग्रेस को डूबता जहाज बताया है और कहा है कि डूबते हुए जहाज में कोई भी बैठना पसंद नहीं करता.

Uttarakhand Assembly Election 2022: कैबिनेट मंत्री और मसूरी से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने मसूरी में भाजपा का चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया. उद्घाटन से पहले कार्यालय में पूजा और हवन का आयोजन किया गया. इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने नए सदस्यों को फूल माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया. मसूरी विधायक के जनसंपर्क अभियान में लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का स्वागत किया और जीत का भरोसा भी दिलाया. 

प्रदेश स्तर पर भाजपा के पक्ष में माहौल-गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दावा किया कि प्रदेश स्तर पर भाजपा के पक्ष में माहौल देखा जा रहा है. सब जगह लोग भारी संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मसूरी में ठंड के बावजूद भारी संख्या में कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा का प्रचार प्रसार कर रहे हैं. इससे साफ है कि भाजपा के 60 प्लस नारे की शुरुआत मसूरी विधानसभा सीट से होगी. उन्होंने दावा किया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के विकास से प्रदेश और देश की जनता बहुत ज्यादा प्रभावित है. उनके मुताबिक, उसी का नतीजा है कि लोग लगातार भाजपा के सदस्य बन रहे हैं. उन्होंने बताया कि मसूरी कांग्रेस की प्रत्याशी गोदावरी थापली की सगी बहन ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली है.

कांग्रेस है डूबता जहाज, नहीं करेगा कोई सवारी 

उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है और डूबते हुए जहाज में कोई भी बैठना पसंद नहीं करता. उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता का भविष्य मात्र भारतीय जनता पार्टी की सरकार से ही सुरक्षित है. जोशी ने मसूरी विधानसभा में विकास पर कहा कि जनता 10 मार्च को जवाब देगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार जीत का अंतर पिछली बार से कई गुना ज्यादा होगा. उन्होंने दल बदल की राजनीति से असहमति जताई और कहा कि स्वच्छ लोकतंत्र के लिए ये अच्छा नहीं है. लेकिन वर्तमान राजनीतिक परिवेश में राजनेता स्वार्थ के लिये दल बदल की राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने दल बदल राजनीति पर रोक लगाने की मांग की. उन्होंने दावा कि 10 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में कमल खिलने जा रहा है. 

कुछ राज्यों में बढ़ रहे हैं तो कहीं घट रहे हैं Corona के केस, COVID 19 के पीक को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही ये बात

Covishield और Covaxin टीकों को बाजार में बेचने को मिली मंजूरी, DGCI ने रखी ये शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी
भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी
यूपी में फिर 'सांपनाथ' और 'नागनाथ' की एंट्री! केशव मौर्य ने लगाए आरोप
यूपी में फिर 'सांपनाथ' और 'नागनाथ' की एंट्री! केशव मौर्य ने लगाए आरोप
स्कूल से घर लौट रही 5 साल की बच्ची कुएं में गिरी, तीन घंटे चला रेस्क्यू
स्कूल से घर लौट रही 5 साल की बच्ची कुएं में गिरी, तीन घंटे चला रेस्क्यू
सड़क किनारे शराब पीने वालों पर चला पुलिस का डंडा, दी सख्त हिदायत
सड़क किनारे शराब पीने वालों पर चला पुलिस का डंडा, दी सख्त हिदायत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget