एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: चुनाव से ठीक पहले क्या फिर पाला बदलेंगे हरक सिंह रावत? जानें कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास

उत्तराखंड बीजेपी के बड़े चेहरे और पुष्कर सिंह धामी की सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.इसी के साथ बीजेपी की अंतर्कलह खुलकर सबके सामने आ गई है.

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड मे विधानसभा चुनाव नजदीक हैं जिस कारण राजनीतिक गलियारे में काफी हलचल बनी हुई है. हालांकि इस समय बीजेपी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है. यूं कहिए की बीजेपी की अंदरूनी कलह खुलकर सबके सामने आ गई है. दरअसल फैसले पर सवाल उठाए जाने से नाराज उत्तराखंड बीजेपी के बड़े चेहरे और पुष्कर सिंह धामी की सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के इस्तीफा देने की खबरें हैं. इन खबरों के बीच बीजेपी ने हरक सिंह रावत की नाराजगी की बात तो मानी है लेकिन इस्तीफे से इनकार किया है. हालांकि इन सबके बीच हरक सिंह रावत आज दिल्ली में पार्टी हाईकमान से मुलाकात कर सकते हैं.

वैसे, धामी सरकार में वन एवं पर्यावरण, लेबर और स्किल डेवलेपमेंट मंत्रालय का भार संभालने वाले हरक सिंह रावत कई मौकों पर बगावती तेवर दिखा चुके हैं. चलिए एक नजर डालते हैं उनके राजनीतिक करियर पर.    

हरक सिंह रावत ने 1989 में बीजेपी के साथ अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था

तीन बार कैबिनेट मंत्री रहे हरक सिंह रावत ने 1989 में बीजेपी के साथ अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था, लेकिन बाद में वह बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और फिर कांग्रेस में शामिल हो गए थे. रावत साल 2016 में फिर से बीजेपी में शामिल हो गए थे. राजपूत जाति से ताल्लुक रखने वाले हरक सिंह रावत ने 2016 में कांग्रेस आलाकमान से बगावत कर बीजेपी का दामन थामा था.

हरक सिंह रावत उत्तराखंड की पिछली कई सरकार में मंत्री रह चुके हैं

हरक सिंह ने रावत पहली बार 1991 में पौड़ी से चुनकर विधानसभा आए थे. गौरतलब है कि उस समय उत्तराखंड उत्तर प्रदेश का ही हिस्सा था. वह 2017 में कोटद्वार विघानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते थे. हरक सिंह रावत उत्तराखंड विधानसभा विपक्ष के नेता रह चुके हैं. वे 1991 से अब तक यूपी और उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य भी रहे हैं. हरक सिंह रावत उत्तराखंड की पिछली कई सरकार में मंत्री रह चुके हैं. वह तीरथ सिंह रावत सरकार में भी कैबिनेट मंत्री थे. उनके पास वन और आयुष मंत्रालय विभाग था. 

बहरहाल बीजेपी से इस्तीफा दिए जाने की खबरों के साथ अब एक बार फिर हरक सिंह रावत के घर वापसी यानी कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें जोर पकड़ रही हैं. वैसे देखने वाली बात होगी कि हरक सिंह रावत का अगला कदम क्या होगा. 

ये भी पढ़ें

UP Elections: सहनी की 'नैया' अब मांझी लगाएंगे पार! यूपी विधानसभा चुनाव में VIP-HAM के गठबंधन की है चर्चा 

UP Free Laptop Scheme 2021: आज से शुरू होगा फ्री लैपटॉप और स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम, सीएम योगी करेंगे योजना का आगाज़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget