एक्सप्लोरर

Uttarakhand: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बीच उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी की बड़ी बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Uttarakhand News: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को बड़ी बैठक बुलाई. मुख्यमंत्री ने बैठक में प्रशासन और पुलिस को अलर्ट रहने के लिए कहा है.

Uttarakhand Latest News: गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद चारधाम यात्रा शुरू हो गई है. देश भर से तीर्थयात्री चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं. इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अधिकारियों को वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा और प्रदेश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, बांधों तथा ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए.

भारतीय सैन्य बलों की ओर से पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमला किए जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ये निर्देश दिए. प्रदेश के उच्चाधिकारियों के साथ यहां एक बैठक में मुख्यमंत्री ने शासन, और पुलिस को अलर्ट रहने के लिए कहा है.

संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जाए पैनी नजर- सीएम धामी
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के अन्तरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे सभी क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए जाएं तथा सीमांत क्षेत्रों में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए. उन्होंने कहा कि इस समय राज्य में चारधाम यात्रा चल रही है, जिसके लिए देश-विदेश से लाखों तीर्थयात्री आ रहे हैं, इसलिए यात्रा मार्ग सहित चारों धामों में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाएं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय महत्व के कई प्रतिष्ठान हैं, जिनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं. उन्होंने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने को कहा है.

सीएम धामी ने अलर्ट रहने के दिए निर्देश
उन्होंने किसी भी तरह की आपात स्थिति के लिए जिला और तहसील स्तर पर खाद्यान सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखने के लिए कहा है. उन्होंने अस्पतालों को हर परिस्थिति के लिए अलर्ट रखे जाने और सभी आवश्यक दवाओं के प्रबंध से जुड़े निर्देश भी दिए. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि लोगों को सही तथा प्रमाणिक सूचनाओं के साथ सतर्क किया जाए, जिससे अफवाह न फैलें. उन्होंने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से इस पर लगातार निगरानी रखने के भी निर्देश दिए.

ये भी पढे़ं: 'जिन्होंने बेटियों का सिंदूर छीना, उन्हें खानदान खोना पड़ा', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बोले CM योगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: टनल हादसे के बाद चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण
Live: टनल हादसे के बाद चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण
UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget