एक्सप्लोरर

रुद्रप्रयाग हादसे में अब तक 3 की मौत, सीएम धामी ने जताया दुःख, कहा- रेस्क्यू जारी

Rudraprayag Accident News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रेवलर उफनती हुई अलकनंदा नदी में समा गया है. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. सीएम धामी ने हादसे पर दुख जताया है.

Rudraprayag Accident News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ हाईवे पर हुए हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि नौ लोगों को बचा लिया गया है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीएम धामी ने कहा कि हादसे के बाद घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार किया जा रहा है. वो प्रशासन के संपर्क में बने हुए हैं. 

सीएम धामी ने रुद्रप्रयाग में हुए हादसे को लेकर एक्स पर लिखा- 'जनपद रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है. SDRF सहित अन्य बचाव दलों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है. इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं. ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं. 

बद्रीनाथ हाईवे पर अलकनंदा नदी में गिरा टेंपो
बता दें कि रुद्रप्रयाग के पास बद्रीनाथ हाईवे पर धौलतीर के पास एक टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा और उफनती हुई अलकनंदा नदी में समा गया. इस ट्रैवलर में 18-20 यात्री सवार बताए जा रहे हैं. हादसे के दौरान कई यात्री ट्रैवलर से छिटककर नीचे भी गिर गए तो पहाड़ियों में फंस गए. घटना के बाद एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँच गई हैं, जिसके बाद वहां रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है. 

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 9 लोगो को बचाया गया है. हादसे में 7 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है. पहाडों पर बारिश की वजह से अलकनंदा नदी में तेज बहाव है, नदी अपने सामान्य स्तर से ऊपर बह रही है.  ऐसे में कई लोगों के बहने की भी आशंका बनी हुई है. इस बारे में जानकारी देते हुए सीओ आईटीबीपी विरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जहां पानी स्थिर होगा वहां टेंपो और अन्य लापता लोगों को खोजने की कोशिश की जाएगी. उन्होंने कहा कि हमारे पास तकनीक हैं, उसके जरिए हम लोगों को खोजेंगे.

 उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा, "एक दुखद घटना की सूचना मिली है, जहां घोलथिर नामक स्थान पर एक बस नदी में गिर गई है. बस में ड्राइवर समेत 20 यात्री सवार थे, हम 8 लोगों को बचाने में सफल रहे हैं, अभी तक 3 लोगों की मौत की सूचना है. बाकी लोगों की तलाश जारी है."

रुद्रप्रयाग हादसे में 9 लापता, बचाए गए 9 लोग, 2 की मौत, अधिकारी बोले- टेंपो ट्रैवलर नदी में समा गई

Input By : दानिश खान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget