एक्सप्लोरर

Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर गिनाई उपलब्धियां, किए बड़े एलान

Uttarakhand News: पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह लगातार जनता से फीडबैक ले रहे हैं जिसके लिए वह सुबह टहलने भी जाते हैं. इस फीडबैक से ही उन्हें जनता के लिए योजनाएं बनाने में मदद मिलती है.

Dehradun News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने गुरुवार को कहा कि सरकार के कामकाज में तेजी लाने के लिए जल्द ही 'जवाबदेही' तय की जाएगी और हर महीने कार्यों की समीक्षा की जाएगी. अपनी सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर देहरादून आयोजित एक कार्यक्रम में धामी ने कहा कि सरकार की मंशा कामों में तेजी लाने की है ताकि सभी काम जल्द पूर्ण हो सकें. उन्होंने कहा, 'पिछले सालों में हमने आधारशिला बनाने का काम किया है और इस साल हम जवाबदेही तय करने वाले हैं. हम प्रत्येक माह कामों की समीक्ष करेंगे और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढेंगे.'

धामी ने कहा कि हम अपने कामों में तेजी लाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों के साथ 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का बनाने का उनका स्वप्न पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना, आलवेदर सड़क परियोजना, केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य, दिल्ली-देहरादून एलीवेटेड रोड परियोजना जैसे कई कार्य उत्तराखंड में तेज गति से चल रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड उत्कृष्ट तरीके से आगे बढ़ रहा है और इसके लिए उन्होंने जनता को सरकार को दोबारा सत्ता में लाने के लिए धन्यवाद भी जताया. उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि कौन राज्य को श्रेष्ठ तरीके से आगे ले जा सकता है. उन्होंने कहा, 'यह हमारी नहीं बल्कि जनता की जीत थी.' उन्होंने कहा कि वह लगातार जनता से फीडबैक ले रहे हैं जिसके लिए वह सुबह टहलने भी जाते हैं. इस संबंध में उन्होंने चंपावत का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी इस दौरान एक मां से मुलाकात हुई थी जिसने उनके कामों की तारीफ करते हुए उन्हें आगे बढ़ने का आशीर्वाद भी दिया.

धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए कड़ा कानून बनाया- धामी
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस फीडबैक से ही उन्हें जनता के लिए योजनाएं बनाने में मदद मिलती है. उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता से किए वादे भी पूरे किए जिसमें 1.76 लाख अंत्योदय परिवारों को एक साल में तीन रसोई गैस सिलेंडर निशुल्क देना भी शामिल है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए एक कड़ा कानून बनाया. इसके अलावा, उन्होंने समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया जो तेजी से काम कर रही है.

UP Politics: केशव प्रसाद मौर्य का छलका दर्द, कहा- 'अखिलेश यादव को हमेशा सम्मान दिया, लेकिन वो...'

धामी ने कहा कि मसौदा तैयार होते ही कानून लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लायी और इस मामले में अब तक 80 लोगों को गिरफतार कर जेल भेज चुकी है. धामी ने इस मौके पर 'एक साल नई मिसाल' पुस्तिका का विमोचन भी किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा

वीडियोज

Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget